फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोमी अली: अभिनेत्री ने क्यों शुरू किया अपना एनजीओ? हर रोज आते हैं इतने कॉल; युवाओं को लेकर दिया ये पैगाम

Thu, 08 Oct 2026 05:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 08 Oct 2026 05:16 PM IST
सार

Somy Ali: अभिनेत्री सोमी अली ने घरेलू हिंसा और मानव तस्करी के बारे में बात की है। उन्होंने अपराध को रोकने के लिए लोगों से एक अपील भी की है।
 

विज्ञापन
Why Somy Ali started ngo spoke about Domestic violence Appeal to todays youth
सोमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम@realsomyali
अभिनेत्री से सामाजिक कार्यकर्ता बनीं सोमी अली ने घरेलू हिंसा, मानव तस्करी और शोषण से पीड़ित लोगों की मदद में कई साल बिताए हैं। वह एक एनजीओ भी चलाती हैं। 'तीसरा कौन', 'चुप', 'यार गद्दार', 'आंदोलन', 'माफिया' और 'आओ प्यार करें' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाने वाली अली बाद में लाइमलाइट से दूर हो गईं। उन्होंने सामाजिक काम करने के लिए फिल्मों से दूरी बनाई। 
Trending Videos
Why Somy Ali started ngo spoke about Domestic violence Appeal to todays youth
सोमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम@realsomyali
हर रोज आती हैं 30 कॉल
अक्तूबर 'घरेलू हिंसा जागरूकता माह' होता है, लेकिन अली का कहना है कि इस मुद्दे को सिर्फ एक महीने के कैंपेन की तरह नहीं देखा जा सकता। वह कहती हैं कि उनके एनजीओ को रोजाना लगभग 30 कॉल आते हैं और यह पूरे साल काम करता है। सोमी कहती हैं, 'हमारे लिए अक्तूबर किसी कैंपेन की तरह नहीं आता। यह उस महीने के तौर पर आता है जब बाकी दुनिया आखिरकार जोर से वह बात कहती है, जो हमारी हेल्पलाइन पर हर दिन सुनी जाती है।'
Why Somy Ali started ngo spoke about Domestic violence Appeal to todays youth
सोमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम@realsomyali
सिर्फ जागरुकता काफी नहीं है
सोमी अली आगे कहती हैं, 'घरेलू हिंसा जागरूकता माह वह समय होता है जब अजनबी लोग वह सवाल पूछते हैं जिसे हम हर पल जीते हैं। शोषण कभी छुट्टी नहीं लेता। कॉल भी कभी नहीं रुकते।' अभिनेत्री का मानना है कि सिर्फ जागरूकता से पीड़ित की जिंदगी नहीं बदल सकती। वह कहती हैं, 'पर्पल रिबन लगाना ही असली काम नहीं है। असली काम रिबन वाले दिन के बाद की रात में होता है, जब पीड़ित को आखिरकार यकीन हो जाता है कि वह घर छोड़ सकती है। सिर्फ जागरूकता काफी नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Somy Ali started ngo spoke about Domestic violence Appeal to todays youth
सोमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम@realsomyali
अभिनेत्री ने क्यों शुरू किया एनजीओ?
अली कहती हैं 'मैंने यह एनजीओ इसलिए शुरू किया क्योंकि मैंने उस खामोशी को खुद महसूस किया था। अपने बचपन में और उन महिलाओं की जिंदगी में जो दूसरे देशों से आकर यहां बसी थीं और जिनके पास ऐसी कोई जगह नहीं थी जहां उनकी भाषा, उनके वीजा और वापस भेजे जाने के उनके डर को समझा जा सके।'
विज्ञापन
Why Somy Ali started ngo spoke about Domestic violence Appeal to todays youth
सोमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री की अपील
वह समाज से यह भी अपील करती हैं कि वे पीड़ितों की बात पर यकीन करें और युवाओं को अच्छे रिश्तों के बारे में सिखाएं। वह कहती हैं, 'पहली रिपोर्ट पर यकीन करें। ज्यादातर महिलाएं बात को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बतातीं, बल्कि वे उसे कम करके बताती हैं। बचाव का काम तो बस पहले घंटे का होता है। ठीक होने में अगला पूरा साल लग जाता है।' वह आगे कहती हैं, 'अक्तूबर वह महीना है जब हम आपसे कहते हैं कि आप मुंह न मोड़ें।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed