फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   WWE legend the great Khali escapes unhurt after minor car accident in panipat

कैसी है खली की हालत? कार दुर्घटने के बाद रेसलर ने सेहत पर दी अपडेट; कहा- इसके बारे में बताना नहीं चाहता था

Mon, 31 Aug 2026 12:40 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 31 Aug 2026 12:40 PM IST
सार

The Great Khali: हाल ही में द ग्रेट खली की कार का एक्सीडेंट हो गया था। अब उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी सेहत को लेकर अपडेट दी है। जानिए क्या है पूरा मामला।
 

विज्ञापन
WWE legend the great Khali escapes unhurt after minor car accident in panipat
दलीप सिंह, खली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व प्रोफेशनल रेसलर द ग्रेट खली हालिया एक्सीडेंट को लेकर चर्चा में हैं। वह शनिवार को एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। बताया जा रहा है कि हरियाणा के पानीपत में एक टोल प्लाजा पर उनकी एसयूवी एक कार से टकरा गई। इस घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी सेहत पर अपडेट दी है।
विज्ञापन

अपनी सेहत पर क्या बोले खली?
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दलीप सिंह जिन्हें 'द ग्रेट खली' के नाम से जाना जाता है ने अपने फैंस को बताया कि वह ठीक हैं। 
वीडियो में उन्होंने कहा 'कल मेरी कार का एक्सीडेंट हो गया था और तब से मुझे बहुत सारे कॉल और मैसेज आ रहे हैं। मगर सब ठीक है और मैं बिल्कुल ठीक हूं। आप लोगों का और भगवान का आशीर्वाद मेरे साथ है। यह एक मामूली दुर्घटना थी, इसलिए मैं किसी को इसके बारे में बताना नहीं चाहता था। मैं इसे बड़ी बात नहीं बनाना चाहता था। मगर फिर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया, इसलिए मैं बस सफाई देना चाहता था। मैं बिल्कुल ठीक हूं। अपना ख्याल रखें। जय हिंद।'

सुरक्षित लौटीं मानसी पारेख, नेपाल बाढ़ में फंसी थीं अभिनेत्री; यात्रा में हुई मुश्किल का किया जिक्र

विज्ञापन
विज्ञापन

WWE legend the great Khali escapes unhurt after minor car accident in panipat
दलीप सिंह, खली - फोटो : सोशल मीडिया
खली के साथ हुआ था हादसा
घटनास्थल के वीडियो जल्द ही ऑनलाइन सामने आए, जिनमें एक क्षतिग्रस्त सफेद कार दिखाई दे रही थी। दुर्घटना के बाद खली को दूसरी गाड़ी की ओर जाते हुए भी देखा गया। बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और अपनी स्थिति के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

रेसलिंग में खली का करियर
  • खली भारत के सबसे मशहूर रेसलर्स में से एक हैं। 
  • उन्होंने रेसलिंग करियर की शुरुआत 2000 में अमेरिका में 'ऑल प्रो रेसलिंग' (APW) के साथ की थी। 
  • बाद में वह 'वर्ल्ड चैंपियनशिप रेसलिंग' (WCW) और 'न्यू जापान प्रो-रेसलिंग' (NJPW) जैसे प्रमोशन में भी शामिल हुए।
  • वह 2006 में WWE से जुड़े और द अंडरटेकर, जॉन सीना, बतिस्ता और ट्रिपल एच के साथ मुकाबले किए। 
  • उन्होंने रेसलमेनिया और समरस्लैम जैसे बड़े WWE इवेंट्स में भी हिस्सा लिया।

 

खली का फिल्मी करियर
रेसलिंग के अलावा, खली ने फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 2005 में 'द लॉन्गेस्ट यार्ड' से एक्टिंग की शुरुआत की और बाद में 'गेट स्मार्ट', 'मैकग्रूबर', 'कुश्ती' और 'रामा: द सेवियर' जैसी फिल्मों में नजर आए। वे 'बिग बॉस 4' में भी दिखे थे।

View this post on Instagram

A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed