फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Box Office Report: Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie And Haiwaan Collection and Latest Earning On Sunday

बॉक्स ऑफिस: 'हनुमान अंश' ने हिलाया 'मिर्जापुर' का सिंहासन; 'हैवान' की हालत खराब; कितना रहा रविवार का कलेक्शन?

Mon, 14 Sep 2026 08:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 14 Sep 2026 08:06 AM IST
सार

Hanuman Ansh VS Mirzapur Box Office: सिनेमाघरों में 'हनुमान अंश' की धुआंधार कमाई जारी है। रविवार को इसने 'मिर्जापुर' और 'हैवान' दोनों को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
Box Office Report: Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie And Haiwaan Collection and Latest Earning On Sunday
'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' का बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'हनुमान अंश' ने वीकएंड में बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर गदर काटा। 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी इस फिल्म ने कल रविवार की छु्ट्टी का भरपूर लाभ लिया। वहीं, 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई भी ठीकठाक रही। हालांकि, 'हनुमान अंश' के मुकाबले पंकज त्रिपाठी की फिल्म पीछे रही। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' की हालत खराब रही।

विज्ञापन

Box Office Report: Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie And Haiwaan Collection and Latest Earning On Sunday
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

कितना रहा 'हनुमान अंश' का कारोबार?
फिल्म 'हनुमान अंश' 07 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्मों के साथ अक्सर ऐसा होता है कि यह शुरुआत में अच्छा कलेक्शन करती हैं और जैसे-जैसे रिलीज को वक्त गुजरता जाता है, कमाई में ढलान आने लगता है। मगर, 'हनुमान अंश' ने नया उदाहरण पेश किया है। दिन बढ़ने के साथ-साथ इसकी कमाई भी लगातार बढ़ रही है। छठे वीक में भी यह फिल्म तूफानी स्पीड में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office Report: Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie And Haiwaan Collection and Latest Earning On Sunday
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब

300 करोड़ क्लब की तरफ बढ़े 'हनुमान अंश' के कदम

  • वीकएंड पर 'हनुमान अंश' ने एक बार फिर अपना दम दिखाया।
  • शनिवार को 37वें दिन इसका कलेक्शन 18.50 करोड़ रुपये रहा था।
  • वहीं, कल रविवार को 38वें दिन कमाई 22.50 करोड़ रुपये रही।
  • फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 214.64 करोड़ रुपये हो चुका है। 
  • 'हनुमान अंश' का वर्ल्डवाइड कारोबार 268.05 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

Box Office Report: Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie And Haiwaan Collection and Latest Earning On Sunday
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : अमर उजाला

'मिर्जापुर द मूवी' का कितना कलेक्शन रहा?
फिल्म 'मिर्जापुर' 04 सितंबर को सिनेमाघरों में लगी थी। इसने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक यह कमाई के मामले में 'हनुमान अंश' की बराबरी कर रही थी। मगर, वीकएंड में यह पीछे रह गई। 

  • शनिवार को नौवें दिन 'मिर्जापुर' ने 13.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • बीते दिन रविवार को इस फिल्म का कलेक्शन 13.25 करोड़ रुपये रहा।
  • 'मिर्जापुर' का टोटल नेट कलेक्शन 184.70 करोड़ रुपये हो चुका है।

Box Office Report: Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie And Haiwaan Collection and Latest Earning On Sunday
हैवान फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

'हैवान' की हालत खराब
सैफ अली खान और अक्षय कुमार अभिनीत यह फिल्म बहुत बुरी स्थिति में है। आलम यह है कि वीकएंड पर भी यह दर्शकों को बटोर पाने में नाकाम रही। रिलीज के तीसरे दिन ही इसका दम निकल गया है।

  • 'हैवान' ने तीन करोड़ रुपये की कमाई से ओपनिंग ली थी।
  • दूसरे दिन 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
  • कल रविवार को तीसरे दिन का कलेक्शन सिर्फ 1.85 करोड़ रुपये रहा।
  • फिल्म का तीन दिनों का नेट कलेक्शन 7.36 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed