राम गोपाल वर्मा: गैंगस्टर ड्रामा में रोमांस का तड़का लगाएंगे मोहित सूरी और रामू; नई फिल्म का किया एलान
Mohit Suri-RGV Movie: फिल्म 'सैयारा' के बाद मोहित सूरी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस बार फिल्म बनाने में राम गोपाल वर्मा भी साथ हैं। रामू ने दिलचस्प अंदाज में फिल्म का एलान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2025 में आई मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'सैयारा' ने सिनेमाघरों में खूब बवाल काटा था। अब वे एक और फिल्म के साथ हाजिर होने वाले हैं। मोहित सूरी नई फिल्म राम गोपाल वर्मा के साथ बनाएंगे। रामू ने बड़े ही रोचक अंदाज में फिल्म की जानकारी फैंस के साथ साझा की है।
राम गोपाल वर्मा ने शेयर किया पोस्ट
राम गोपाल वर्मा और मोहित सूरी एक नई फिल्म पकाने वाले हैं। फिल्म के लिए पकाने जैसा शब्द इसलिए इस्तेमाल किया है, क्योंकि इन्होंने अपनी नई फिल्म का एलान ही कुछ इस अंदाज में किया, मानो कोई व्यंजन पेश करने वाले हैं।
राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी और मोहित सूरी की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'मैं और 'सैयारा' वाले मोहित सूरी अगली फिल्म साथ में पका रहे हैं। एक लव डिश जो गैंगस्टर करी से भरपूर होगी। पूरी डिटेल्स आप सभी को जल्द परोसी जाएंगी।
Me and #Saiyaara ‘s @mohit11481 for his NEXT film , are COOKING together a LOVE DISH full of GANGSTER CURRY .. Details to be SERVED VERY VERY SOON🔥🔥🔥 pic.twitter.com/igz96f45tR
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) September 13, 2026
मोहित सूरी ने जताई खुशी
मोहित सूरी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह फो री-शेयर की और RGV के लिए अपना लगाव जाहिर किया। उन्होंने लिखा, "उनकी फिल्में देखने और फिल्ममेकर बनने का सपना देखने से लेकर... उनके साथ फिल्म बनाने तक...और वो भी खुद 'OG गैंगस्टर' राम गोपाल वर्मा के साथ फिल्म बनाने का सपना मिला है। कुछ सफर सच में पूरे हो जाते हैं। यह बात सीधे दिल से निकल रही है'।
एलान के साथ फैंस उत्साहित
फिलहाल तो दोनों फिल्म मेकर्स ने एक छोटा सा अपडेट देकर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही वे पूरी जानकारी भी साझा करेंगे। फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। शमिता शेट्टी ने लिखा, 'वाह'। वहीं, जाकिर खान ने कहा, 'भाई भाई भाई'। मोहिती सूरी की पत्नी, उदिता गोस्वामी ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और कमेंट किया, 'वाह! आखिरकार ऐसा हो रहा है'।