{"_id":"6aabc49708572dae690e9894","slug":"ishwaksingh-discussed-about-filmsarvagun-sampanna-with-vaani-kapoor-in-interview-2026-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंटरव्यू: वाणी कपूर संग पहली बार नजर आएंगे इश्वाक सिंह, बोले- उम्मीद है दर्शकों को हमारी केमिस्ट्री पसंद आएगी","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
इंटरव्यू: वाणी कपूर संग पहली बार नजर आएंगे इश्वाक सिंह, बोले- उम्मीद है दर्शकों को हमारी केमिस्ट्री पसंद आएगी
सार
Ishwak Singh Interview: फिल्म ‘गांधारी’ के अभिनेता इश्वाक सिंह ने अपनी आगामी फिल्म ‘सर्वगुण संपन्न’ के किरदार के बारे में बताया। इसके साथ ही अमर उजाला के साथ बतचीत में उन्होंने अभिनेत्री वाणी कपूर के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। जानें क्या बोले इश्वाक?
विज्ञापन
इश्वाक सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इन दिनों अपनी फिल्म ‘गांधारी’ को लेकर चर्चा में चल रहे इश्वाक सिंह ने ‘पाताल लोक’, ‘रॉकेट बॉयज’ और ‘बर्लिन’ जैसे प्रोजेक्ट्स में गंभीर और दमदार किरदार निभाए हैं। लेकिन अब अभिनेता एक अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। वह वाणी कपूर के साथ फिल्म ‘सर्वगुण संपन्न’ में रोमांटिक किरदार निभाते दिखेंगे। दोनों की यह पहली ऑनस्क्रीन जोड़ी होगी। इस बारे में अमर उजाला के साथ खास बातचीत में इश्वाक ने कहा...
विज्ञापन
इश्वाक सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
‘बेहतरीन टीम के साथ काम करने में आया मजा’
फिल्म में काम करने के अनुभव को लेकर इश्वाक ने अमर उजाला डिजिटल को बताया, 'शूटिंग का अनुभव बहुत अच्छा रहा। यह एक बेहतरीन टीम थी, को-एक्टर बहुत अच्छे थे और डायरेक्टर सोनाली भी बहुत प्यारी हैं। उनके साथ काम करने में बहुत अच्छा समय बीता।'
फिल्म में काम करने के अनुभव को लेकर इश्वाक ने अमर उजाला डिजिटल को बताया, 'शूटिंग का अनुभव बहुत अच्छा रहा। यह एक बेहतरीन टीम थी, को-एक्टर बहुत अच्छे थे और डायरेक्टर सोनाली भी बहुत प्यारी हैं। उनके साथ काम करने में बहुत अच्छा समय बीता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
इश्वाक सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
2023 में पूरी हुई थी शूटिंग, अब रिलीज का इंतजार
बता दें कि फिल्म की शूटिंग 2023 में पूरी हो गई थी, लेकिन रिलीज लंबे समय से टली हुई थी। इस बारे में पूछने पर अभिनेता ने कहा, 'देखिए, फिल्म कब रिलीज होगी, फिलहाल मेरे पास इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। अब जब टीजर भी अनाउंस हो चुका है, मुझे पूरा यकीन है कि यह जल्द रिलीज होगी।'
बता दें कि फिल्म की शूटिंग 2023 में पूरी हो गई थी, लेकिन रिलीज लंबे समय से टली हुई थी। इस बारे में पूछने पर अभिनेता ने कहा, 'देखिए, फिल्म कब रिलीज होगी, फिलहाल मेरे पास इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। अब जब टीजर भी अनाउंस हो चुका है, मुझे पूरा यकीन है कि यह जल्द रिलीज होगी।'
इश्वाक सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
वाणी के साथ काम करने का अनुभव किया साझा
वाणी कपूर के साथ काम करने के अनुभव पर उन्होंने कहा, 'वाकई में, फिलहाल मुझे इस फिल्म के बारे में बोलने की इजाजत नहीं। पर हां, उनके साथ काम करने में काफी अच्छा लगा। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को हमारी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री पसंद आएगी।'

इश्वाक सिंह, वाणी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है ‘सर्वगुण संपन्न’ की कहानी?
‘सर्वगुण संपन्न’ की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शक्ल एक मशहूर एडल्ट फिल्म स्टार से मिलती है। इस वजह से उसे समाज और शादी से जुड़े कई तरह के सवालों का सामना करना पड़ता है। फिल्म मजाकिया अंदाज में महिलाओं पर समाज की उम्मीदों और अपनी पहचान के साथ जीने की बात करती है।
फिल्म में रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, प्रयरक मेहता, गीता त्यागी, नामिक पॉल और श्वेता पासरिचा भी नजर आएंगे। फिल्म ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। निर्देशन सोनाली रतन देशमुख ने किया है।