{"_id":"6a86c5e422ea6cb6f40de9a4","slug":"kala-hiran-director-and-producer-amit-jani-exclusive-on-death-threats-on-behalf-salman-khan-2026-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kala Hiran: काला हिरण विवाद में अमित जानी का दावा- सलमान के नाम पर मिली धमकी, बोले- फिर रीस्टोर करवाएंगे टीजर","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
Kala Hiran: काला हिरण विवाद में अमित जानी का दावा- सलमान के नाम पर मिली धमकी, बोले- फिर रीस्टोर करवाएंगे टीजर
Thu, 20 Aug 2026 02:49 PM IST
किरण जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: किरण जैन
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:49 PM IST
सार
Amit jani on Salman Khan: सलमान खान से जुड़े काले हिरण मामले पर बनी फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' को लेकर विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। दिल्ली हाईकोर्ट के 27 जुलाई को जारी किए गए आदेश के बाद फिल्म का टीजर और उससे जुड़ी सामग्री हटाई गई थी। अब मामले में एक और अपडेट है।
विज्ञापन
अमित जानी, निर्माता
- फोटो : अमर उजला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में निर्माता-निर्देशक अमित जानी ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में उन्होंने धमकियों, टीजर विवाद, सुरक्षा और फिल्म की रिलीज को लेकर अपनी बात रखी है। वहीं फिल्म के निर्देशक भारत एस. श्रीनेत ने भी कहा है कि वह फिल्म में कोई बदलाव नहीं करेंगे।
'15 हजार ऑडियो, कॉल और मैसेज आए'
अमित जानी ने धमकियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा, 'जब से मैंने फिल्म का टीजर रिलीज किया, तभी से मुझे धमकियां आनी शुरू हो गईं। लगभग 10 से 15 हजार ऑडियो, कॉल, इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर पर मैसेज आए। मुंबई से जो कॉल आए उनमें कहा कि फिल्म रिलीज करोगे तो मार देंगे। मुंबई में आओगे तो तुम पर अटैक होगा।'
अमित ने आगे कहा, 'अब मैंने उन नंबर्स के आईपी एड्रेस वगैरह देखे। वॉइस सुनी तो ज्यादातर लोगों की भाषा मुंबई की ही थी। उनकी डीपी में भी ज्यादातर लोगों ने सलमान खान की तस्वीर लगा रखी थी। उनकी प्रोफाइल में जाकर देखता हूं तो उन्होंने आज तक जितने भी वीडियो डाले हैं, पोस्ट की हैं, उनमें 24 साल से सलमान खान की फिल्में ही डाली हैं। तब मैं समझ गया कि ये आम लोग नहीं, एक टूलकिट हैं, जो मुझे परेशान कर रही है और डरा रही हैं।'

सलमान खान, अमित जानी
- फोटो : एक्स
धमकियों में किन लोगों के नाम लिए?
अमित जानी ने बातचीत में शहजाद भट्टी, रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के नाम लिए हैं। इन तीनों के नाम पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मामलों में सामने आ चुके हैं। हालांकि, बाद में इनके लॉरेंस से अलग होने की खबरें भी सामने आई हैं।

- जानी का दावा है कि शहजाद भट्टी ने उन्हें फोन कर सलमान खान का नाम लेते हुए फिल्म नहीं बनाने को कहा।
- इसके बाद उन्होंने रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ का नाम लिया और कहा कि उनकी ओर से भी सलमान खान का नाम लेकर फिल्म रोकने की बात कही गई।
- जानी का कहना है कि उन्होंने इन धमकियों को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उनका दावा है कि मीडिया में उन्होंने वही बातें कहीं, जो अपनी शिकायत में दर्ज कराई थीं।
- जानी ने साफ किया कि वह सलमान पर इन लोगों से संबंध होने का आरोप नहीं लगा रहे हैं। बस इतना कह रहे हैं कि धमकी देने वाले लोग खुद सलमान का नाम ले रहे थे।
काला हिरण फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी को फिर मिली धमकी
- फोटो : सोशल मीडिया
'हमने कहीं नहीं कहा कि सलमान का आतंकियों से संबंध है'
जानी का कहना है कि वह सलमान खान पर कोई आरोप नहीं लगा रहे। वो सिर्फ धमकी देने वालों के सलमान से संबंध की जांच कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने बोला कि शहजाद भट्टी, रोहित गोदारा, गोल्डी बराड़ और बाकी जो आतंकवादी और गैंगस्टर हैं, वो मुझे सलमान खान का नाम लेकर धमका रहे हैं। तो एनआईए इनकी जांच करे कि इनका उससे क्या रिलेशन है? इनके फोन की जांच करे, इनके सीसीटीवी कैमरे जांच करे, व्हाट्सएप की जांच करे।'
जानी ने आगे कहा, 'हमने कहीं नहीं कहा है कि आतंकवादियों से सलमान खान का संबंध है। खुद आतंकी हमें फोन करके कह रहे हैं कि सलमान हमारा दोस्त है, सलमान हमारा भाई है।'

सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
'धमकी वाले वीडियो को प्रमोशनल कंटेंट कैसे कह सकते हैं?'
जानी के मुताबिक, हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन वीडियो को भी हटाया गया, जिनमें वह कथित धमकियों की जानकारी दे रहे थे। वह इसे फिल्म का प्रमोशनल कंटेंट मानने से इनकार करते हैं। उन्होंने कहा, 'अगर कोई मुझे धमकी दे रहा है और मैं मीडिया के सामने रो रहा हूं, थाने में जाकर रो रहा हूं तो इस बारे में खबर छपना प्रमोशन कैसे हुआ? मैं तो जान बचाने की गुहार लगा रहा हूं। इन वीडियो को भी सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा गया है और इन्हें रीस्टोर करने की मांग की है।'
मामले से जुड़ी बड़ी मांगें:

- जानी ने सुप्रीम कोर्ट में टीजर और हटाए गए वीडियो को दोबारा रीस्टोर करने की मांग की है।
- जानी का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह प्रचारित किया गया कि उनकी फिल्म 'बैन' हो गई है।
- उनका दावा है कि उन्हें केंद्र से CRPF सुरक्षा मिली है, लेकिन मुंबई में सुरक्षा कवर नहीं मिलता। उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस से सुरक्षा मांगी है।
- उनका मानना है कि फिल्म में बदलाव करने की जरूरत नहीं है।
- सितंबर में सेंसर सर्टिफिकेशन, अक्टूबर में तैयारी और नवंबर में फिल्म रिलीज करने की योजना है।
- जानी ने फिल्म को दुनियाभर में बड़े स्तर पर रिलीज करने की बात कही है।
- अगर सलमान खान सीधे बात करना चाहें तो जानी ने बातचीत के लिए तैयार होने की बात कही है।
- जानी ने कुछ विपक्षी नेताओं के जरिए फिल्म रोकने के लिए दबाव बनाए जाने का भी आरोप लगाया है।
फिल्म 'काला हिरण' टीजर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
'टीजर में सलमान खान नहीं हैं'
टीजर पर विवाद को लेकर जानी का कहना है कि फिल्म सलमान खान की कहानी नहीं है। उन्होंने कहा, 'टीजर में हमने कहीं सलमान खान को रखा नहीं है। टीजर में अयान खान हैं। ये स्टोरी उनकी नहीं है। बार-बार हम इस बात को कह रहे हैं।'
'काला हिरण का शिकार राजस्थान के अंदर सैकड़ों बार हुआ है'
जानी के मुताबिक, फिल्म राजस्थान में काले हिरण के शिकार की घटनाओं की पृष्ठभूमि पर है। उन्होंने कहा, 'काला हिरण का शिकार राजस्थान के अंदर सैकड़ों बार हुआ है और शिकारी सैकड़ों बार पकड़े गए हैं, सैकड़ों बार जेल गए हैं। और हम तो एक डिस्क्लेमर में भी लिख रहे हैं कि ये घटना, इसके पात्र, इसके स्थान सभी काल्पनिक हैं और टोटल फिक्शन हैं।'

फिल्म 'काला हिरण' का एक सीन
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'सलमान से सीधे बात नहीं हुई, लेकिन दरवाजा खुला है'
क्या सलमान खान से बात कर विवाद सुलझाने की कोशिश हुई? यह पूछा जाने पर जानी ने बताया कि सलमान से उनकी सीधे बात नहीं हुई, लेकिन कॉमन फ्रेंड्स और कुछ लोगों ने दोनों के बीच बातचीत कराने की कोशिश की।
जानी ने कहा, 'उसने कई बार बात करने की कोशिश करी, इधर-उधर के मीडिएटर बीच में लेकर, पॉलिटिशियन, मेरे उसके कॉमन फ्रेंड्स हैं। क्या बात करूं? वो मुझसे कोई विषय की बात करे तो बात करूं। अगर वो बात करना चाहेंगे तो मैं बात करूंगा। मेरे दरवाजे पर आपका स्वागत है।'

'काला हिरण' का सीन और सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत बोले- 'फिल्म में बदलाव नहीं करेंगे'
वहीं फिल्म के निर्देशक भारत एस. श्रीनेत ने कहा कि टीम पहले भी कानूनी लड़ाई लड़ चुकी है और इस बार भी उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने अपनी फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' का उदाहरण देते हुए कहा, '2025 में हमने फिल्म रिलीज की थी 'उदयपुर फाइल्स'। हमारी उम्मीद वैसे ही है, क्योंकि हमारी फिल्म ऐसे ही सुप्रीम कोर्ट से हमें मिली थी। हमें लड़के जीतना आता है और हम यह जानते हैं कि सच कभी हारता नहीं।'
फिल्म में बदलाव को लेकर भारत ने कहा, 'मुझे बदलाव करने की जरूरत नहीं है। हम गलत नहीं हैं। कितनी बार हम कह चुके हैं कि ये सलमान खान जी की फिल्म नहीं है। ये एक शिकारी की कहानी है। हमारा एक्टर उनकी तरह दिखता है तो इसमें मेरी गलती नहीं है। फिल्म बनाना मेरा अधिकार है। मैं अपनी कहानी पर काम करूंगा और फिल्म बनाऊंगा।'
सलमान खान या उनकी टीम से बातचीत को लेकर भारत ने कहा, 'नहीं, उनकी टीम से हमारी बात नहीं होती। सारी बातें हमारी लीगल बैटल में होती हैं। अगर वो कोशिश करेंगे तो हम लोग बिल्कुल हाथ आगे बढ़ाएंगे और बात करने व समझाने की कोशिश करेंगे।'