{"_id":"6a16d3a5fb1418b1b6049c2e","slug":"chunnari-chunnari-song-controversy-hai-jawani-toh-ishq-hona-hai-team-dismisses-vashu-bhagnani-allegations-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'चुनरी चुनरी' गाना विवाद: वाशु भगनानी के आरोपों पर 'है जवानी...' की टीम ने तोड़ी चुप्पी; सफाई में कही ये बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'चुनरी चुनरी' गाना विवाद: वाशु भगनानी के आरोपों पर 'है जवानी...' की टीम ने तोड़ी चुप्पी; सफाई में कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Raghav
Updated Wed, 27 May 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Chunnari Chunnari Song Controversy: फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज को कुछ दिन बाकी बचे हैं। इससे पहले यह विवादों में फंस गई है। निर्माता वाशु भगनानी ने 'है जवानी...' के मेकर्स पर गैर कानूनी तरीके से फिल्म में गाना 'चुनरी चुनरी' इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। अब इस पर फिल्म की टीम ने भी चुप्पी तोड़ी है।
है जवानी तो इश्क होना है
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगडे़ नजर आएंगे। रिलीज से पहले एक तरफ फिल्म की टीम प्रमोशन में व्यस्त है। दूसरी तरफ फिल्म के 'चुनरी चुनरी' गाने को लेकर विवाद छिड़ गया है। मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। अब फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी, टिप्स और 'है जवानी तो इश्क होना है' की टीम ने प्रोड्यूसर वाशु भगनानी के साथ चल रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है और उनके आरोपों को खारिज किया है। टीम का कहना है कि सभी आरोप बदले की भावना से प्रेरित हैं।
फिल्म 'है जवानी...' की टीम ने साझा बयान में कहा, 'हाल ही में वाशु भगनानी ने हमारे खिलाफ कई बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। हमारे लिए यह बिल्कुल साफ है कि यह निजी रंजिश से प्रेरित एक बदनामी करने के लिए उठाया गया कदम है। इसका मकसद हमारी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज में रुकावट डालना है'। बयान में आगे दावा किया गया कि वाशु भगनानी के साथ उनका जुड़ाव 1995 का है, जब 'कुली नंबर 1' बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर साझा किए गए बयान में कहा गया है, 'भगनानी के साथ हमारा जुड़ाव 1995 का है, जब हमने उन्हें एक प्रोजेक्ट में 50 प्रतिशत की पार्टनरशिप और प्रोड्यूसर का क्रेडिट दिया था, जिसके लिए हमने सारा शुरुआती काम पहले ही कर लिया था। 'कुली नंबर 1' बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट साबित हुई और इसने भगनानी को इंडस्ट्री में एक शानदार शुरुआत दी। इन वर्षो में हमने उन्हें हमेशा दिल से सपोर्ट किया और शुभकामनाएं देना जारी रखा। इसी लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते के प्रति सम्मान दिखाते हुए हमने अब तक चुप रहने का फैसला किया था'।
Trending Videos
फिल्म बनाने वालों ने यह भी कहा कि भगनानी सोशल मीडिया के जरिए गलत जानकारी फैला रहे हैं और उन्होंने सीधे बातचीत करने की बजाय बिहार की एक अदालत में कानूनी शिकायत दर्ज करने के उनके फैसले पर सवाल उठाया। मेकर्स ने कहा, 'हालांकि, भगनानी सोशल मीडिया समेत अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए गलत जानकारी फैलाने पर अड़े हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने बिहार के कटिहार कोर्ट में कानूनी शिकायत दर्ज करने का फैसला किया है, जो मुंबई से 2000 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर है। उन्होंने सीधे बातचीत करने के बजाय हमारी फिल्म से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया'।
अपनी कानूनी स्थिति को दोहराते हुए, टीम ने विवादित म्यूजिकल वर्क पर अपने मालिकाना हक का दावा किया। टीम ने कहा, 'हम भगनानी के रवैये से बेहद दुखी और निराश हैं। हम जनता से गुजारिश करते हैं कि वे इस तरह की जान-बूझकर फैलाई जा रही नकारात्मकता पर ध्यान न दें। हम अपनी बात पर कायम हैं कि 'चुनरी चुनरी' और 'इश्क सोना है' गानों के एकमात्र और वैध मालिक हम ही हैं'। टीम ने आगे कहा कि चूंकि यह मामला अभी अदालत में विचाराधीन है, इसलिए फिलहाल उनकी ओर से यही एकमात्र आधिकारिक प्रतिक्रिया होगी। हमें यकीन है कि न्याय जरूर मिलेगा'। बता दें कि फिल्म 05 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।