सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   From Kabir Singh To Animal Ranveer Singh Has Rejected These 5 Films Before Don 3

‘कबीर सिंह’ से लेकर ‘एनिमल’ तक, 'डॉन 3' से पहले रणवीर सिंह छोड़ चुके हैं ये पांच फिल्में; देखें लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 27 May 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranveer Singh Rejected Movies List: ‘धुरंधर’ फिल्म के बाद रणवीर सिंह को काफी पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन अब डॉन 3 छोड़ने के चलते उनपर बैन लग गया है। जानिए इससे पहले रणवीर सिंह ने किन फिल्मों को छोड़ा है। 

From Kabir Singh To Animal Ranveer Singh Has Rejected These 5 Films Before Don 3
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। ‘डॉन 3’ के कारण फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच विवाद हो गए। फिल्म छोड़ने पर वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने अभिनेता पर बैन लगा दिया। इस बीच आइए जानते हैं इससे पहले रणवीर किन फिल्मों को छोड़ चुके हैं। 

Trending Videos

From Kabir Singh To Animal Ranveer Singh Has Rejected These 5 Films Before Don 3
'लव एंड वॉर' - फोटो : इंस्टाग्राम

लव एंड वॉर
बताया जाता है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए रणवीर सिंह से बात की गई थी। लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया क्योंकि उनका रोल फिल्म का मैन लीड नहीं था। बाद में यह रोल विक्की कौशल को मिला, जो अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

From Kabir Singh To Animal Ranveer Singh Has Rejected These 5 Films Before Don 3
एनिमल - फोटो : IMDb

एनिमल
रणबीर कपूर से पहले ‘एनिमल’ फिल्म रणवीर सिंह को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसके डार्क और हिंसक टोन की वजह से इससे दूरी बना ली।

विज्ञापन

From Kabir Singh To Animal Ranveer Singh Has Rejected These 5 Films Before Don 3
सैम बहादुर - फोटो : एक्स

सैम बहादुर
बताया जाता है कि ‘सैम बहादुर’ के लिए भी रणवीर सिंह का नाम सामने आया था, लेकिन बाद में यह रोल विक्की कौशल को मिला। कहा जाता है कि रणवीर ने शेड्यूल की वजह से और 83 में कपिल देव का किरदार निभाने के बाद तुरंत एक और बायोपिक नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी थी।

From Kabir Singh To Animal Ranveer Singh Has Rejected These 5 Films Before Don 3
कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कबीर सिंह 
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने रणवीर सिंह को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था। लेकिन उस समय फिल्म का किरदार और उसकी हिंसक और इंटेंस कहानी उन्हें काफी डार्क लगी, इसलिए उन्होंने इसे करने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें- क्या पूरी तरह गंजे हैं हनी सिंह? सिंगर ने किया बड़ा खुलासा; सुनकर हैरान रह गए लोग; दवाइयों का हुआ गहरा असर

From Kabir Singh To Animal Ranveer Singh Has Rejected These 5 Films Before Don 3
बॉम्बे वेलवेट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉम्बे वेलवेट
फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में जॉनी बलराज के किरदार के लिए भी रणवीर सिंह का नाम सामने आया था, लेकिन बाद में यह रोल रणबीर कपूर ने निभाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed