FIFA: फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा ने बिखेरा जलवा, बर्ना बॉय भी साथ थिरके; वायरल हुईं तस्वीरें
FIFA 2026 Opening Ceremony Shakira Performance: फीफा विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी 11 जून को मैक्सिको सिटी में हुई। इस कार्यक्रम में संगीत और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं। सिंगर, डांसर शकीरा ने कमाल की परफॉर्मेंस दी। इस परफॉर्मेंस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्व कप का इंतजार फुटबॉल के फैंस को बेसब्री से रहता है। 11 जून की रात यह इंटरनेशनल फुटबॉल कॉम्पिटिशन शुरू हुआ। इसकी ओपनिंंग सेरेमनी में सिंगर, डांसर शकीरा की परफॉर्मेंस ने समां ही बांध दिया। उनके अलावा सिंगर बर्ना बॉय ने भी परफॉर्म किया। इनके अलावा भी कई सेलेब्स ने इस इवेंट में परफॉर्म किया है।
शकीरा के गाने और डांस के दीवाने हुए फैंस
शकीरा ने फीफा की ओपनिंग सेरेमनी में अपने गीतों पर फैंस को नाचने और झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके साथ बर्ना बॉय ने भी इस इवेंट में परफॉर्म करके चार चांद ही लगा दिए। शकीरा ने येलो कलर का टॉप और व्हाइट कलर की शॉर्ट स्कर्ट पहनी थीं। यह लुक उन पर खूब सूट कर रहा था।
🚨🚨 SHAKIRA 😍💃 & BURNA BOY 🔥🎤
— X Sport (@Xrkt111686) June 11, 2026
The global superstars are performing at the FIFA World Cup opening ceremony in Mexico! 🇲🇽🏆✨
What a way to kick off the tournament! 🤩🌎 pic.twitter.com/xpTxhlPB1T
FIFA World Cup opening Ceremony ⚽️
Burnaboy on stage #Fifaworldcup pic.twitter.com/23mKg4Auij— Jephter Amadi, PhD (@JephterAmadi) June 11, 2026विज्ञापन
इन सेलेब्स ने भी किया इवेंट में परफॉर्म
फीफा की ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा के अलावा पॉपुलर म्यूजिक बैंड माना ने भी समां बांध दिया। इनके अलावा लैटिन पॉप स्टार बेलिंडा भी इस इवेंट के मंच पर नजर आए। उन्होंने फैंस को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
फीफा के ऑफिशियल गाने 'दाई दाई' के वीडियो में भी शकीरा नजर आई हैं। इस गाने की चर्चा फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर खूब रही है, शकीरा के डांस स्टेप्स के फैंस कायल हो चुके हैं। इस गाने में पुराने और नामी फुटबॉलर्स को ट्रिब्यूट दिया गया है। साथ ही अभी के चर्चित फुटबॉलर्स को भी दिखाया गया है।