सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Dwayne Johnson reaction On Oscars snub for The Smashing Machine says It has lit a fire in my spine

'द स्मैशिंग मशीन' के लिए ऑस्कर में नजरअंदाज किए जाने पर ड्वेन जॉनसन ने तोड़ी चुप्पी; बोले- 'काश कि...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 12 Jun 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

Dwayne Johnson: अभिनेता ड्वेन जॉनसन ने हाल ही में फिल्म  'द स्मैशिंग मशीन' के लिए प्रतिष्ठित एकेडमी अवॉर्ड्स में खुद को नजरअंदाज किए जाने पर बात की। उन्होंने कहा कि अगर अवॉर्ड मिल जाता तो शानदार होता।

Actor Dwayne Johnson reaction On Oscars snub for The Smashing Machine says It has lit a fire in my spine
अभिनेता ड्वेन जॉनसन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन ने 'द स्मैशिंग मशीन' के लिए ऑस्कर में नॉमिनेट न होने पर अपनी बात रखी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में जॉनसन ने कहा कि एकेडमी ने 'द स्मैशिंग मशीन' में उनकी परफॉर्मेंस को नजरअंदाज कर दिया। इससे उन पर क्या असर हुआ? जानिए?



बोले- 'फिर से काम पर लगते हैं'
डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने कहा, 'ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होना बहुत शानदार होता। मुझे जल्द ही एहसास हो गया कि इस मुकाम तक पहुंचना, जहां ऐसी बातें हो रही हों, एक मुश्किल बात है। यह रोमांचक है। अगर अवॉर्ड मिला होता तो बहुत अच्छा होता। काश ऐसा हुआ होता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, मैंने कभी ऐसा नहीं सोचा कि 'अरे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता'। मैंने हमेशा सोचा कि यह मायने रखता है और इसने मेरे अंदर एक नई ऊर्जा भर दी है, जो यह है कि 'चलो, फिर से काम पर लग जाते हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन ने मार्क केर का किरदार निभाया है। फिल्म में 90 के दशक में UFC में उनके शानदार सफर को दिखाया गया है। यह वही दौर था, जब उन्हें पेनकिलर्स (दर्द कम करने वाली दवाइयों) की लत लग गई थी। इस फिल्म में एमिली ब्लंट भी थीं। हालांकि ऑस्कर में जॉनसन और ब्लंट दोनों को ही नजरअंदाज कर दिया गया, लेकिन अवॉर्ड्स के मामले में उनकी फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा। इसे 'मोशन पिक्चर - ड्रामा' कैटेगरी में बेस्ट एक्टर और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए गोल्डन ग्लोब नॉमिनेशन मिले।

कैसा रहा बॉक्स ऑफिस?
वैरायटी' के अनुसार, इस फिल्म ने वेनिस फिल्म फेस्टिवल में 'बेस्ट डायरेक्टर' का अवॉर्ड तो जीता, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे संघर्ष करना पड़ा। 50 मिलियन डॉलर के बजट के बावजूद घरेलू स्तर पर इसने सिर्फ 10 मिलियन डॉलर की कमाई की। 'द स्मैशिंग मशीन' को इंडस्ट्री के साथियों और क्रिस्टोफर नोलन जैसे दिग्गजों से भी काफी तारीफ मिली।

क्रिस्टोफर नोलन ने क्या कहा?
नोलन ने 'द डायरेक्टर्स कट' पॉडकास्ट पर फिल्म के डायरेक्टर बेनी सफ्डी से बात करते हुए, MMA फाइटर मार्क केर के रोल में जॉनसन की एक्टिंग को दिल को छू लेने वाला और शानदार बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक शानदार परफॉर्मेंस है। मुझे नहीं लगता कि आपको इस साल इससे बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी'। वर्क फ्रंट की बात करें तो जॉनसन आने वाली फिल्म 'लिजर्ड म्यूजिक' के लिए डायरेक्टर बेनी सफ्डी के साथ फिर से काम करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed