फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Garba Special Nagada Sang Dhol Kamariya Dholida To Chogada Tara These Bollywood Songs Navratri

गरबा स्पेशल गाने: 'नगाड़ा संग ढोल' से 'कमरिया' तक, नवरात्रि की असली रौनक हैं बॉलीवुड के ये सुपरहिट गाने

Sun, 18 Oct 2026 08:30 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 18 Oct 2026 08:30 AM IST
सार

Garba Special Songs: बॉलीवुड के ऐसे कई गाने हैं, जो नवरात्रि के समय पर होने वाले गरबा और डांडिया के आयोजनों में सुनने को मिलते हैं। आइए कुछ ऐसे ही गानों के बारे में आपको बताते हैं।

विज्ञापन
Garba Special Nagada Sang Dhol Kamariya Dholida To Chogada Tara These Bollywood Songs Navratri
गरबा स्पेशल गाने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्रि का त्योहार लगभग खत्म होने को है। हालांकि, इसके बावजूद भी देशभर में हर तरफ गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिल रही है। लोग रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर, ढोल की थाप और बेहतरीन गानों के साथ इस त्योहार का जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन


कोई खास त्योहार हो और उसमें बॉलीवुड के गाने न बजे ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हिंदी सिनेमा ने हर मौके के लिए लोगों को शानदार गाने दिए हैं। अब आप गरबा को लेकर ही देख लीजिए। बॉलीवुड की अलग-अलग फिल्मों में ऐसे कई गाने हैं, जिनको गरबा नाइट पर बजाकर थिरका जा सकता है। आइए आपको बताते हैं उनके बारे में।
विज्ञापन
Trending Videos

Garba Special Nagada Sang Dhol Kamariya Dholida To Chogada Tara These Bollywood Songs Navratri
ढोली तारो ढोल बाजे - फोटो : सोशल मीडिया
1. ढोली तारो ढोल बाजे
फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का गाना 'ढोली तारो ढोल बाजे' बॉलीवुड के सबसे फेमस गरबा गीतों में गिना जाता है। ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान पर फिल्माए गए इस गाने में पारंपरिक गुजराती संगीत, ढोल की दमदार थाप और भव्य डांस का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो दर्शकों को सीधे गरबा के माहौल में पहुंचा देता है।

इस गाने की खासियत सिर्फ इसकी तेज लय नहीं, बल्कि इसकी प्रस्तुति भी है। ट्रेडिशनल ड्रेस, ग्रुप डांस और एनर्जी इसे नवरात्रि के लिए खास बनाते हैं। यही वजह है कि रिलीज के वर्षों बाद भी यह गाना गरबा और डांडिया आयोजनों में खूब सुनाई देता है।
विज्ञापन

Garba Special Nagada Sang Dhol Kamariya Dholida To Chogada Tara These Bollywood Songs Navratri
घणी कूल छोरी - फोटो : सोशल मीडिया
2. घणी कूल छोरी
फिल्म 'रश्मि रॉकेट' का गाना 'घणी कूल छोरी' तापसी पन्नू पर फिल्माया गया है। इस गाने में पारंपरिक गुजराती रंग के साथ मॉडर्न म्यूजिक का भी अच्छा मेल देखने को मिलता है। इसकी धुन और बीट्स काफी जोशीली हैं, जो लोगों को डांस करने के लिए उत्साहित करती हैं। नवरात्रि के दौरान गरबा और डांडिया की प्लेलिस्ट में यह गाना एक अच्छा विकल्प है। पारंपरिक अंदाज और नए जमाने के संगीत का मेल इसे बाकी गानों से थोड़ा अलग बनाता है।
विज्ञापन

Garba Special Nagada Sang Dhol Kamariya Dholida To Chogada Tara These Bollywood Songs Navratri
चोगाड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
3. चोगाड़ा
फिल्म 'लवयात्री' का गाना 'चोगाड़ा' गरबा के सबसे पसंदीदा गानों में से एक है। आयुष शर्मा और वरीना हुसैन पर फिल्माया गया यह गाना अपनी धुन और बीट्स के लिए काफी मशहूर है। इसकी खास बात यह है कि इस पर गरबा करना आसान है और नए लोग भी इसके स्टेप्स जल्दी सीख सकते हैं। यही वजह है कि नवरात्रि में कॉलेज से लेकर सोसायटी और बड़े गरबा पंडालों तक, यह गाना खूब बजता है। इस गाने में पारंपरिक गरबा का रंग भी है और नए जमाने के संगीत का अंदाज भी।

Garba Special Nagada Sang Dhol Kamariya Dholida To Chogada Tara These Bollywood Songs Navratri
शुभारंभ - फोटो : सोशल मीडिया
4. शुभारंभ
फिल्म 'काई पो चे!' का गाना 'शुभारंभ' नवरात्रि और त्योहारों के माहौल के लिए काफी पसंद किया जाता है। इसके नाम का मतलब ही है किसी अच्छे काम की शुरुआत। गाने की धुन में गुजराती संगीत का रंग है, जो इसे खास बनाता है। 

नवरात्रि में यह गाना बजते ही लोगों का उत्साह बढ़ जाता है। इसकी खास बात यह है कि यह सिर्फ डांस करने के लिए ही नहीं, बल्कि त्योहार की खुशी और अपनों के साथ जश्न मनाने का एहसास भी कराता है।

Garba Special Nagada Sang Dhol Kamariya Dholida To Chogada Tara These Bollywood Songs Navratri
कमरिया - फोटो : सोशल मीडिया
5. कमरिया
फिल्म 'मित्रों' का 'कमरिया' भी नवरात्रि की कई प्लेलिस्ट में अपनी जगह बना चुका है। जैकी भगनानी और कृतिका कामरा पर फिल्माया गया यह गाना अपनी चुलबुली धुन और जोशीली प्रस्तुति के लिए जाना जाता है।

इस गाने में गरबा के पारंपरिक संगीत के साथ नए जमाने के म्यूजिक का भी मेल है। यह पूरी तरह पारंपरिक गरबा गीत नहीं है, लेकिन इसकी धुन और तेज बीट्स लोगों को नाचने पर मजबूर कर देती हैं। यही वजह है कि नवरात्रि की गरबा नाइट में भी यह गाना खूब पसंद किया जाता है।

Garba Special Nagada Sang Dhol Kamariya Dholida To Chogada Tara These Bollywood Songs Navratri
उड़ी उड़ी जाए - फोटो : सोशल मीडिया
6. उड़ी उड़ी जाए
फिल्म 'रईस' का 'उड़ी उड़ी जाए' एक ऐसा गाना है, जो रोमांस और गुजराती उत्सव के रंगों को खूबसूरती से जोड़ता है। शाहरुख खान और माहिरा खान पर फिल्माया गया यह गाना अपनी मधुर धुन और पारंपरिक माहौल के कारण फेमस हुआ।

इस गाने की धुन काफी मधुर है, जिस पर लोग आसानी से गरबा कर सकते हैं। तेज बीट्स वाले गानों के बीच यह गीत माहौल में मिठास और रंग भर देता है। यही वजह है कि नवरात्रि के दौरान लोग इसे सुनना और इस पर डांस करना पसंद करते हैं।

Garba Special Nagada Sang Dhol Kamariya Dholida To Chogada Tara These Bollywood Songs Navratri
ढोलिडा - फोटो : सोशल मीडिया
7. ढोलिडा
फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का गाना 'ढोलिडा' आजकल के मशहूर गरबा गानों में से एक है। आलिया भट्ट ने इस गाने में शानदार डांस किया है, जो लोगों को काफी पसंद आया। ढोल की तेज थाप और गरबा के पारंपरिक स्टेप्स इस गाने को खास बनाते हैं। नवरात्रि में इस गाने पर गरबा करने का अपना ही मजा है। इसकी धुन सुनते ही लोग झूमने लगते हैं और पूरा माहौल उत्साह से भर जाता है।

Garba Special Nagada Sang Dhol Kamariya Dholida To Chogada Tara These Bollywood Songs Navratri
रम्मो रम्मो - फोटो : सोशल मीडिया
8. रम्मो रम्मो
फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का गाना 'रम्मो रम्मो' गरबा पसंद करने वालों के बीच काफी मशहूर है। गुजराती संगीत की धुन और ढोल की थाप इस गाने को खास बनाती है। नवरात्रि में गरबा नाइट के दौरान यह गाना लोगों का उत्साह बढ़ा देता है। इसकी तेज धुन पर लोग पूरे जोश के साथ गरबा करना पसंद करते हैं।

Garba Special Nagada Sang Dhol Kamariya Dholida To Chogada Tara These Bollywood Songs Navratri
नगाड़ा संग ढोल - फोटो : सोशल मीडिया
9. नगाड़ा संग ढोल
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' का 'नगाड़ा संग ढोल' गरबा सॉन्ग लोकप्रियता का एक और बड़ा उदाहरण है। दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया यह गाना अपनी प्रस्तुति, एनर्जेटिक म्यूजिक और ट्रेडिशनल डांस के लिए जाना जाता है।

इस गाने में पारंपरिक संगीत के साथ मॉडर्न म्यूजिक का भी अच्छा मेल है। इसकी तेज धुन और ढोल की थाप पर गरबा करने का मजा ही अलग है। जब हजारों लोग एक साथ इस गाने पर गरबा करते हैं, तो पूरा माहौल जोश और मस्ती से भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed