फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   film jailer 2 global box office collection from day 1 to day 4 featuring rajinikanth

जेलर 2: दुनियाभर में तीन दिन में कमाए 300 करोड़, क्या नया रिकॉर्ड बनाएंगे रजनीकांत? जानें अब तक कितनी हुई कमाई

Sun, 18 Oct 2026 02:45 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Oct 2026 02:45 PM IST
सार

Jailer 2 Global Box Office Collection: फिल्म 'जेलर 2' के ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मेकर्स के लिए खुशखबरी साबित हुआ है। वहीं भारत में तमिल सिनेमाघरों में फिल्म जमकर कमाई कर रही हैं। 

विज्ञापन
film jailer 2 global box office collection from day 1 to day 4 featuring rajinikanth
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का जलवा भारत सहित विदेशों में भी फैल रहा है। फिल्म ने भारत में 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं विदेशी बॉक्स आफिसों पर भी फिल्म जमकर काम रही है। 

विज्ञापन

भारत में कितना कलेक्शन 
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने अपने ओपनिंग डे में 59.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं शुक्रवार को फिल्म ने 37.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई 47.80 करोड़ रुपये रही। चौथे दिन रविवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 14.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अपनी रिलीज से चार दिनों में भारत के बॉक्स ऑफिस पर 158.13 करोड़ रुपये रहा। वही घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 169.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

film jailer 2 global box office collection from day 1 to day 4 featuring rajinikanth
रजनीकांत जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में फिल्म की  कितनी कमाई? 

  • फिल्म ‘जेलर 2’ ने अपनी ओपनिंग के दिन ही अपने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन से कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 
  • फिल्म ने ओवरसीज ओपनिंग के दिन 55 करोड़ से 57 करोड़ का मुनाफा कमाया था। 
  • वहीं दूसरे दिन फिल्म ने ओवरसीज ओपनिंग में 43 करोड़ का कलेक्शन किया। 
  • तीसरे दिन फिल्म ने विदेशों में 53 करोड़ रुपये की कमाई की। 
  • इसके बाद फिल्म का विदेशों में कुल कलेक्शन 150 करोड़ पार कर चुका है।
विज्ञापन

film jailer 2 global box office collection from day 1 to day 4 featuring rajinikanth
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

किस भाषा में कितना कारोबार
शनिवार को तमिल सिनेमाघरों में फिल्म का जादू अच्छी तरह चल रहा है। फिल्म की रात के शो में सबसे अधिक 90.08 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। वहीं तेलुगु संस्करण की कुल ऑक्यूपेंसी 60.55 प्रतिशत रही। सुबह के शो में 38 प्रतिशत, दोपहर में 66.27 प्रतिशत और शाम में 63.18 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। रात के शो में 74.73 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। बात करें कमाई की तो तमिलनाडु ने 23 करोड़ रुपये की कुल कमाई की। केरल का योगदान 9 करोड़ रुपये रहा, जबकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का संयुक्त योगदान 9.75 करोड़ रुपये रहा। कर्नाटक ने 8.50 करोड़ रुपये का योगदान दिया और शेष भारत का योगदान 5.75 करोड़ रुपये रहा, जिससे तीसरे दिन का कुल राज्यवार कलेक्शन 56 करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन

film jailer 2 global box office collection from day 1 to day 4 featuring rajinikanth
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कितनी है अब तक की कुल कमाई?
  •  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इसने धमाकेदार शुरुआत की है।
  • पहले दिन 59.70 इसने करोड़ रुपये, तो वहीं दूसरे दिन 37.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • तीसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला। शनिवार को इसने 47.80 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
  • इसी के साथ फिल्म में केवल 3 ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
  • फिल्म का कुल कलेक्शन 144.60 करोड़ रुपये हो गया है।
  • दुनियाभर में इसने 317.15 करोड़ रुपये कमाए हैं।

film jailer 2 global box office collection from day 1 to day 4 featuring rajinikanth
जेलर 2 - फोटो : एक्स@sunpictures

इन फिल्मों से हुई टक्कर 

  • रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की बड़ी फिल्मों से टक्कर होने वाली है।
  • इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 भी जमकर कमाई कर रही है।
  • वहीं 16 तारीख से राजकुमार राव की 'प्रहार', रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की 'रणबाली' और यामी गौतम की 'नई नवेली' भी रिलीज हो चुकी है।
  • इन फिल्मों के रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed