फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jailer 2 Malayalam Actor Aaryan Left Heartbroken Over Mohanlal's Screen Time In Film Share Post

जेलर 2: मोहनलाल को कम स्क्रीन टाइम मिलने से निराश हुए अभिनेता आर्यन, पोस्ट शेयर कर जाहिर की नाराजगी

Sun, 18 Oct 2026 10:08 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sun, 18 Oct 2026 10:08 AM IST
सार

Aaryan On Mohanlal's Screen Time Jailer 2: अभिनेता आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर 'जेलर 2' में मोहनलाल को कम स्क्रीन टाइम मिलने पर निराशा जाहिर की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
Jailer 2 Malayalam Actor Aaryan Left Heartbroken Over Mohanlal's Screen Time In Film Share Post
आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम अभिनेता आर्यन ने निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म 'जेलर 2' देखने के बाद उसका रिव्यू शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता मोहनलाल को मिले स्क्रीन टाइम पर निराशा जताई। आर्यन ने कहा कि रजनीकांत के फैन के तौर पर वह फिल्म देखकर खुश थे, लेकिन मोहनलाल के फैन के तौर पर उनका दिल टूट गया।
विज्ञापन
Trending Videos

Jailer 2 Malayalam Actor Aaryan Left Heartbroken Over Mohanlal's Screen Time In Film Share Post
आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन ने पोस्ट में क्या लिखा?
आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर रिव्यू पोस्ट करते हुए लिखा, 'रजनीकांत के फैन के तौर पर मैं 'जेलर 2' देखकर खुश होकर बाहर निकला। नेल्सन के फैन के तौर पर भी मैं काफी हद तक संतुष्ट था, लेकिन मेरे अंदर का मोहनलाल फैन टूटे हुए दिल के साथ बाहर निकला।'

अभिनेता ने आगे लिखा, 'मुझे 'जेलर' में सबसे अच्छी बात यह लगी थी कि नेल्सन ने मोहनलाल, शिवराजकुमार और जैकी श्रॉफ को रजनीकांत के साथ अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस दी थी। थलाइवर की फिल्म में भी इन सभी कलाकारों के अपने शानदार और दमदार पल थे। लेकिन इस बार वह संतुलन गायब लगा। ऐसा लगा कि पूरा फोकस सिर्फ रजनीकांत पर ही ज्यादा रखा गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Jailer 2 Malayalam Actor Aaryan Left Heartbroken Over Mohanlal's Screen Time In Film Share Post
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन ने निर्देशक को कही ये बात
आर्यन ने आगे कहा, 'नेल्सन भाई... क्या आप कम से कम ट्रेलर में दिखाए गए लालेत्तन (मोहनलाल) के शॉट्स तो फिल्म में रख सकते थे?' फिर अपनी बात खत्म करते हुए आर्यन ने लिखा, 'बेशक, यह फिल्म देखने लायक है, लेकिन मेरे प्यारे लालेत्तन फैंस, थिएटर में जाने से पहले अपनी उम्मीदों को बाहर ही छोड़ देना। मैं अब भी नेल्सन का फैन हूं। अब भी रजनीकांत का फैन हूं। लेकिन हमेशा-हमेशा के लिए लालेत्तन का फैन रहूंगा।'
विज्ञापन

Jailer 2 Malayalam Actor Aaryan Left Heartbroken Over Mohanlal's Screen Time In Film Share Post
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में नजर आए ये सितारे
बता दें कि 'जेलर 2' में रजनीकांत एक बार फिर रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में राम्या कृष्णन उनकी पत्नी विजया, मिर्ना उनकी बहू श्वेता और योगी बाबू विमल के किरदार में लौटे हैं। वहीं, एसजे सूर्या मुख्य विलेन बोधि कल्पक के रूप में नजर आ रहे हैं। उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती चक्री कल्पक, विद्या बालन कांथा और सूरज वेंजरअमूडू दिलीप के किरदार में हैं।

फिल्म में मोहनलाल मैथ्यू, शिवराजकुमार नरसिम्हा और जैकी श्रॉफ कामदेव के रूप में एक बार फिर खास कैमियो करते नजर आ रहे हैं। इन स्टार्स की वापसी फिल्म को और भी खास बनाती है। ऋतिक रोशन का भी फिल्म में कैमियो है।

'जेलर 2' ने किया कितना बिजनेस?
15 अक्तूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'जेलर 2' ने तीन दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 144.60 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं, दुनियाभर में इसने 317.15 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed