फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Amitabh Bachchan praise Mika Singh in Kaun Banega Crorepati 18 says he send big piano

केबीसी 18: सिंगर मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवाई थी भयंकर चीज, बिग बी ने शो में सुनाया चिलचस्प किस्सा

Sun, 18 Oct 2026 03:14 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 18 Oct 2026 03:14 PM IST
सार

KBC 18: हाल ही में सिंगर फाल्गुनी पाठक और मीका सिंह शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में पहुंचे। यहां अमिताभ बच्चन ने मीका सिंह के बारे में एक खास बात बताई है।
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan praise Mika Singh in Kaun Banega Crorepati 18 says he send big piano
मीका सिंह, अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने शो 'कौन बनेगा करोड़ पति 18' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस शो को होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में इस शो में सिंगर फाल्गुनी पाठक और मीका सिंह पहुंचे। शो में अमिताभ बच्चन ने मीका सिंह के बारे में कई खास बातें बताई हैं।  
विज्ञापन
Trending Videos

बड़ा धमाका करते हैं मीका सिंह
अमिताब बच्चन ने कहा 'मीका जी जब भी कहीं जाते हैं, तो बिना धमाके के कुछ होता नहीं है। आएंगे तो बड़ा धमाका होगा। आज आपने कुछ भी नहीं किया। हम बताना चाहते है। कुछ इनकी आदतें हैं, जो बहुत ही खूबसूरत हैं। मगर बहुत ही भयंकर हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Amitabh Bachchan praise Mika Singh in Kaun Banega Crorepati 18 says he send big piano
अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब
मीका की आवाज को लेकर क्या बोले बिग बी?
बिग बी ने आगे कहा 'एक तो मैं बताना चाहता हूं। आपकी आवाज सबसे अलग है। यह बात जया बच्चन ने नोटिस की। आपकी आवाज थोड़ी अलग सी है। जब आप गाते हैं तो बहुत सुहानी लगती है। दलेर सिंह भी अच्छा गाते हैं। मगर आपकी आवाज अलग है। ये जया जी की तरफ से।'

राखी सावंत: क्या है अभिनेत्री का 16 साल पुराना केस? सदमे में हुई थी लड़के की मौत; जारी हुआ गैर जमानती वारंट

विज्ञापन

Amitabh Bachchan praise Mika Singh in Kaun Banega Crorepati 18 says he send big piano
फाल्गुनी पाठक, मीका सिंह - फोटो : यूट्यूब
मीका ने अमिताभ के यहां क्या भेजा?
अमिताभ बच्चन ने आगे कहा 'और जो भयंकर बात है, वह मैं आपको बताता हूं। सर ये इतने दरियादिल हैं। ये हर दो-तीन महीने में हमको कुछ ना कुछ भेजते रहते हैं। कुछ ना कुछ मतलब 'कुछ' नहीं होता है। भाई साहब, इतना बड़ा जो ओरिजनल प्यानों होता है। वह भरी पेटी गाड़ी में हमारे घर में भेज दिया इन्होंने ने।' इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग तालिया बजाने लगे। 

शो में सिंगर ने गाए गाने
अमिताभ के शो में मीका सिंह और फाल्गुनी पाठक ने शानदार गाने गाए। दोनों सिंगर्स ने अमिताभ बच्चन की तारीफ की। वहीं अमिताभ ने भी दोनों सिंगर्स की तारीफ की।

View this post on Instagram

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed