फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉक्स ऑफिस: देश ही नहीं विदेश में भी 'जेलर 2' का जलवा, 300 करोड़ पार हुई कमाई; क्या है 'रणबाली' का हाल?

Sun, 18 Oct 2026 07:59 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 18 Oct 2026 07:59 AM IST
सार

Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सिनेमाघरों में आने के बाद अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' का जलवा कम होने लगा है। जानिए शनिवार को इन फिल्मों के अलावा बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। 
 

विज्ञापन
Jailer 2 vs Ranabaali Box Office Collection know total earning Of Prahaar And Nayi Naveli
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड और साउथ की फिल्में लगी हुई हैं। रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने तीसरे दिन भी धूम मचाई है। वहीं विजय देवरकोंडा की फिल्म 'रणबाली' के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं शनिवार को 'प्रहार', 'नई नवेली' और 'दृश्यम 3' ने कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
Jailer 2 vs Ranabaali Box Office Collection know total earning Of Prahaar And Nayi Naveli
जेलर 2 - फोटो : यूट्यूब
जेलर 2 
  • रजनीकांत की अदाकारी वाली फिल्म 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 
  • बॉक्स ऑफिस पर इसने धमाकेदार शुरुआत की है।
  • पहले दिन 59.70 इसने करोड़ रुपये, तो वहीं दूसरे दिन 37.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • तीसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला। शनिवार को इसने 47.80 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
  • इसी के साथ फिल्म में केवल 3 ही दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
  • फिल्म का कुल कलेक्शन 144.60 करोड़ रुपये हो गया है।
  • दुनियाभर में इसने 317.15 करोड़ रुपये कमाए हैं।
Jailer 2 vs Ranabaali Box Office Collection know total earning Of Prahaar And Nayi Naveli
रणबाली - फोटो : अमर उजाला
रणबाली 
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली फिल्म 'रणबाली' की शुरुआत वैसी नहीं रही, जैसी मेकर्स ने उम्मीद की थी। फिल्म पहले दिन डबल डिजिट का कलेक्शन भी पार नहीं कर पाई। पहले दिन 'रणबाली' ने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन वीकएंड होने के बावजूद फिल्म ज्यादा दर्शक नहीं जुटा पाई है। यानी शनिवार को फिल्म ने 7.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ फिल्म ने दो दिनों में कुल 16.55 करोड़ रुपये की कमाई की है।  

अजय देवगन: क्या अभिनेता के बंगले पर नहीं हुई कार्रवाई? टीम ने जारी किया बयान; जानें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
Jailer 2 vs Ranabaali Box Office Collection know total earning Of Prahaar And Nayi Naveli
फिल्म 'नई नवेली' में यामी गौतम - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
नई नवेली
  • बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी 'नई नवेली' 16 अक्तूबर को रिलीज हो चुकी है। 
  • फिल्म में यामी गौतम लीड रोल में हैं। ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। 
  • यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत नहीं कर सकी। 
  • फिल्म ने पहले दिन 3.25 करोड़ रुपये, तो दूसरे दिन यानी शनिवार को 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
  • इसके साथ नई नवेली ने दो दिनों में कुल 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
Jailer 2 vs Ranabaali Box Office Collection know total earning Of Prahaar And Nayi Naveli
प्रहार फिल्म रिव्यू - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
प्रहार
राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म प्रहार सिनेमाघरों में सज चुकी है। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिली है। पहले दिन फिल्म ने महज 2.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं शनिवार को वीकएंड होने के बावजूद फिल्म ने 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म ने दो दिनों में कुल 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed