रणबीर कपूर: दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आए अभिनेता, हर्षदीप कौर के साथ गाया अपनी फिल्म का गाना; वीडियो वायरल
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर हाल में पूजा के लिए पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का गाना गाया है। फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विस्तार
पूजा पंडाल में रणबीर कपूर लाल और सुनहरे रंग के कुर्ते और सफेद पजामे में नजर आए। अभिनेता को देवी दुर्गा का आशीर्वाद लेते देखा गया। इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर कुछ तस्वीरें खिंचवाईं। साथ ही उन्हें पूजा स्थल पर अयान और अन्य मेहमानों का अभिवादन करते हुए भी देखा गया।
सिद्धू मूसेवाला: दिवंगत गायक के ढाई साल के भाई से किसको है खतरा? दर्ज हुई शिकायत, जानें पूरा मामला
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रणबीर को मंच पर हाथ में माइक लिए खड़े देखा जा सकता है। जबकि हर्षदीप 'कबीरा' गाना गा रही हैं। रणबीर भी उनके साथ गाते हैं और माइक को दर्शकों की ओर कर देते हैं, ताकि वे भी उनके साथ गा सकें। गाना साथ में गाने के बाद, हर्षदीप वहां मौजूद लोगों से रणबीर और उनकी परफॉर्मेंस के लिए तालियां बजाने को कहती हैं।
रणबीर की परफॉरमेंस देखकर फैंस पुरानी यादों में खो गए। एक फैन ने लिखा, 'हे भगवान, वह यहां बहुत ही ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं।' एक फैन ने लिखा, 'ओह, कितनी पुरानी यादें ताजा हो गईं!' वहीं, एक और फैन ने लिखा, 'कितना प्यारा पल है।' कुछ अन्य फैंस ने 'ये जवानी है दीवानी' के मीम शेयर किए।
- रणबीर की पिछली फिल्में 2023 में आईं 'तू झूठी मैं मक्कार' और 'एनिमल' थीं।
- रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे।
- इस फिल्म में रणबीर कपूर राम की भूमिका में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे।
- यह फिल्म 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा।
- रणबीर की एक और फिल्म, संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' भी आने वाली है।
- इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी हैं।
- यह फिल्म जनवरी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।