फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Govinda visited Lalbaugcha Raja with co-star Rani Swarnkar viral video

गोविंदा: पत्नी सुनीता के आरोपों के बीच लालबागचा राजा पहुंचे एक्टर, वायरल एक्ट्रेस के साथ किए बप्पा के दर्शन

Wed, 23 Sep 2026 09:15 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 23 Sep 2026 09:15 AM IST
सार

Govinda Arrived Lalbaugcha Raja: अभिनेता गोविंदा अपनी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार रानी स्वर्णकार संग लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने बप्पा के दर्शन किये। इसके बाद फैंस का अभिवादन किया। एक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। 

विज्ञापन
Govinda visited Lalbaugcha Raja with co-star Rani Swarnkar viral video
गोविंदा और रानी स्वर्णकार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 

विज्ञापन

मंगलवार देर रात अभिनेता गोविंदा ने मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल में जाकर आशीर्वाद लिया। वहां उन्होंने प्रार्थना की और अंतिम आरती में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ उनकी को-स्टार रानी स्वर्णकार भी मौजूद थीं। पंडाल में भारी संख्या में पैपराजी और फैंस मौजूद थे। उनके पंडाल जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Govinda visited Lalbaugcha Raja with co-star Rani Swarnkar viral video
गोविंदा और रानी स्वर्णकार - फोटो : सोशल मीडिया

रानी के साथ पहुंचे गोविंदा 
बीते दिनों गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच का घरेलू विवाद सुर्खियों में रहा। सुनीता ने गोविंदा पर कई आरोप लगाए, जिनमें से एक रानी को लेकर भी था। इसके बाद भी गोविंदा को-स्टार रानी के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। हालांकि अहूजा परिवार द्वारा रखे गए गणपति उत्सव में गोविंदा पत्नी के साथ शामिल नहीं हुए थे। दोनों ने अलग-अलग समय पर बप्पा के दर्शन किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Govinda visited Lalbaugcha Raja with co-star Rani Swarnkar viral video
रानी स्वर्णकार - फोटो : सोशल मीडिया

 सुनीता ने दी थी रानी पर तीखी प्रतिक्रिया 
जुलाई में गोविंदा ने रानी को अपनी आगामी फिल्म ‘रूपा’ में नई सह-कलाकार के रूप में मीडिया के सामने पेश किया। उसके बाद कुछ समय पहले वह रानी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे। इस पर पैप्स ने जब सुनीता ने जब एक्टर ने उनकी प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंंने कहा, ‘ये कहवत सुना है कभी, 'विनाश काले विपरीत बुद्धि', उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है इसलिए ये सब करता है वो, मैं इस बारे में क्या कहूं?’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)


 

विज्ञापन

Govinda visited Lalbaugcha Raja with co-star Rani Swarnkar viral video
गोविंदा और सुनीता अहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा और रानी पर लगाए थे आरोप 
कुछ दिन पहले गोविंदा को अभिनेत्री रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया।
  • इसके बाद गोविंदा और रानी के अफेयर की अटकलें लगने लगीं।
  • इस बात पर पत्नी सुनीता ने भी पैपराजी के सामने प्रतिक्रिया दी।
  • सुनीता ने कहा, 'प्रमोशन फिल्म बनने के बाद होता है। ये बिना फिल्म के ही प्रमोशन कर रहे हैं। क्या बोल जाए। बेटी की उमर की लड़की को ले लेकर घूम रहा है। शर्म तो आनी चाहिए। कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए।’
  • इसके बाद गोविंदा ने भी सुनीता को फटकार लगाई और गलत भाषा का प्रयोग करने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed