{"_id":"6ab371e4433db369dd01ba7e","slug":"mirzapur-the-movie-success-party-ali-fazal-rasika-dugal-pankaj-tripathi-divyenndu-ravi-kishan-2026-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: फिल्म की सक्सेस पार्टी में 'गुड्डू पंडित' बनकर छाए अली फजल, 'बीना' से गले मिलते दिखे 'मुन्ना भैया'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
मिर्जापुर: फिल्म की सक्सेस पार्टी में 'गुड्डू पंडित' बनकर छाए अली फजल, 'बीना' से गले मिलते दिखे 'मुन्ना भैया'
Wed, 23 Sep 2026 12:00 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:00 PM IST
सार
Mirzapur The Movie Success Party: 'मिर्जापुर: द मूवी' ने वर्ल्डवाइड 19 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब हाल ही में मुंबई में इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई, जहां फिल्म की पूरी कास्ट पहुंची।
विज्ञापन
मिर्जापुर की सक्सेस पार्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों से खूब प्यार मिला। फिल्म की कहानी से लेकर कास्ट तक सभी की सराहना हुई। इसका फायदा बॉक्स ऑफिस पर भी साफ नजर आया।
अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु स्टारर इस मूवी ने 19 दिनों में 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस वर्ल्डवाइड कर लिया। इसी खुशी में मंगलवार को मुंबई में एक सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में लगभग सभी एक्टर्स शामिल हुए और हर किसी ने अपने-अपने स्टाइलिश अंदाज में एंट्री लेकर महफिल लूट ली।

अली फजल
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टाइलिश अंदाज में छाए अली फजल
फिल्म में 'गुड्डू पंडित' का किरदार निभाने वाले अभिनेता अली फजल ने सक्सेस पार्टी में धमाकेदार अंदाज में एंट्री ली। अभिनेता ब्लैक रंग का कुर्ता-पजामा पहने हुए दिखाई दिए। उनको देखते ही वहां मौजूद लोगों ने कहा कि आपने फिल्म में भौकाल मचा दिया है।

दिव्येंदु और रसिका
- फोटो : सोशल मीडिया
दिव्येंदु और रसिका ने खींचा ध्यान
सक्सेस पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान 'बीना भाभी' यानी रसिका दुग्गल और 'मुन्ना भैया' यानी दिव्येंदु ने खींचा। दरअसल, सोशल मीडिया पर दोनों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह पार्टी एंट्री लेते हुए गले मिल रहे हैं। ऐसे में कई लोग इसे देख कर खुश हो गए हैं, तो कुछ इस पर मीम्स बना रहे हैं।
'मिर्जापुर' की सक्सेस पार्टी में दिव्येंदु अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ पार्टी में पहुंचे। इस दौरान दोनों ऑल-ब्लैक लुक में नजर आए। वहीं, रसिका दुग्गल ने भी ब्लैक कलर की साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

पंकज त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम@pankajtripathi
'कालीन भैया' ने मचाया भौकाल
फिल्म में 'कालीन भैया' का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी सक्सेस पार्टी में बेहद ही कैजुअल अवतार में नजर आए। अभिनेता ने ब्लैक टी-शर्ट के ऊपर ब्लू जैकेट पहनी थी और उसे ग्रे ट्राउजर के साथ पेयर किया। उनका सिंपल लुक फैंस को काफी पसंद आया।

मिर्जापुर द मूवी
- फोटो : सोशल मीडिया
ये सितारे भी बने पार्टी का हिस्सा
इनके अलावा रवि किशन, सोनल चौहान, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, फरहान अख्तर और मोहित मलिक समेत कई सितारे इस सक्सेस पार्टी का हिस्सा बने, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं।
कितनी की 'मिर्जापुर' ने कमाई?
सैकनिल्क के अनुसार, 'मिर्जापुर: द मूवी' ने रिलीज के 19 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 219.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं, वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 319.79 करोड़ रुपये कमाए।