श्रुति हसन: शादी को लेकर क्या बोलीं अभिनेत्री, मां बनने से नहीं है परहेज; रिलेशनशिप पर कही यह बड़ी बात
Shruti Haasan On Marriage: बीते दिनों अभिनेत्री श्रुति हसन एक बातचीत के दौरान शादी को लेकर अपनी राय रखी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह मां बनना चाहती हैं। जानें क्या है श्रुति हासन का शादी को लेकर नजरिया…
विस्तार
अभिनेत्री श्रुति हासन अपने निजी जीवन को फैंस से दूर ही रखती हैं। उनकी दोस्ती या डेटिंग को लेकर ज्यादा खबरें फैंस को नहीं मिलती। मगर हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट पर एक्ट्रेस ने अपनी शादी के बारे में कई बातें कही।
शादी पर क्या बोलीं श्रुति हासन?
बीते दिनों श्रुति हासन सोहा अली खान के पॉडकास्ट के पॉडकास्ट में मेहमान बनकर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे साथ बहुत पसंद है। लेकिन मैंने अपना पूरा जीवन इस तरह से जिया है कि मैं किसी सांचे में फिट नहीं बैठती। अजीब बात है कि मैं कुछ मामलों में बहुत पारंपरिक हूं और कुछ अन्य मामलों में मेरा दृष्टिकोण काफी रूढ़िवादी है, लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि किसी ने मुझे इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए मजबूर नहीं किया। मुझे बस लगता है कि शादी से जुड़े कागजी काम, फिजूलखर्ची, दिखावा, ये सब देखकर मुझे लगता है, हम ये सब किसके लिए कर रहे हैं?'
मां बनना चाहती हैं एक्ट्रेस
आगे बातचीत के दौरान श्रुति हासन ने कहा, ‘मुझे इस बात की खुशी है कि मैं और मेरा पार्टनर हर दिन एक-दूसरे को चुनते हैं, लेकिन कागजी कार्रवाई की वजह से नहीं। यही मेरा डर है। वरना, और कुछ नहीं। मैं शादी के बहुत करीब आ गई थी, और जब बात शादी तक पहुंची तो मुझे उतना डर नहीं लगा। मैं ज्यादा खर्च करने वालों को शर्मिंदा नहीं कर रही, लेकिन यह बात मुझे हमेशा परेशान करती है। दान में दे दो, मैं गोद लेने के लिए तैयार हूं, मैं सच में सिर्फ मां बनना चाहती हूं, लेकिन मैं इसे अपने जैविक स्वरूप के विस्तार के रूप में भी आजमाना चाहूंगी।’
श्रुति हासन का वर्कफ्रंट
- साल 2025 में श्रुति हासन को आखिरी बार फिल्म 'कुली' में देखा गया था।
- एक्ट्रेस विजय सेतुपति के साथ 'ट्रेन' में अभिनय करती नजर आएंगी। यह फिल्म 2026 के अंत में रिलीज हो सकती है।
- वहीं दुलकर सलमान के साथ 'आकाशमलो ओका तारा' भी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
- एसएस राजामौली की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'वाराणसी' के एक गाने में श्रुति ने अपनी आवाज भी दी है।