फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhishek Bachchan New Look Fans Swoon After Seen Photos On Social Media

अभिषेक बच्चन: अभिनेता का नया लुक देखकर चौंके फैंस, स्पोर्ट्स इवेंट से वायरल हुई तस्वीरें

Wed, 23 Sep 2026 03:17 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 23 Sep 2026 03:17 PM IST
सार

Abhishek Bachchan New Look: बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें उनका बदला हुआ लुक देखकर फैंस खुश हो गए हैं।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan New Look Fans Swoon After Seen Photos On Social Media
अभिषेक बच्चन का नया लुक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, इस बार उनके चर्चा में आने की वजह निजी या पेशेवर जिंदगी नहीं, बल्कि उनका बदला हुआ लुक है। एक्टर हाल ही में यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) स्पोर्ट्स इवेंट का हिस्सा बने।
विज्ञापन


वहां से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें अभिषेक का बदला हुआ लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है। तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके नए अंदाज को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन

Abhishek Bachchan New Look Fans Swoon After Seen Photos On Social Media
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
नए लुक ने खींचा फैंस का ध्यानत
वायरल तस्वीरों में अभिषेक बच्चन का लुक पहले के मुकाबले काफी अलग नजर आ रहा है। ईटीपीएल के इवेंट में लीग के को-फाउंडर अभिषेक बच्चन ने नेवी सूट पहना। उन्होंने इसके साथ डार्क सनग्लासेस पहना और साथ ही उनका हेयरस्टाइल भी बदला हुआ दिखाई दिया। 
विज्ञापन

Abhishek Bachchan New Look Fans Swoon After Seen Photos On Social Media
अभिषेक बच्चन और रोहन गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन और रोहन गावस्कर बालकनी में साथ खड़ें होकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।



इस फोटो में अभिनेता राहुल द्रविड़ के साथ दिखाई दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

Abhishek Bachchan New Look Fans Swoon After Seen Photos On Social Media
अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों ने की अभिषेक के लुक की तारीफ
सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन के लुक को लेकर काफी चर्चा हुई। उनकी नई तस्वीरों को देखकर कई लोगों ने उनके स्टाइल की जमकर तारीफ की। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, बॉस की तरह कपड़े पहने हैं।' दूसरे ने लिखा, 'एक बार जेंटलमैन, हमेशा जेंटलमैन- जूनियर एबी।' वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, 'एक बिल्कुल नया व्यक्तित्व, एक नया सफल करियर और एक नई पहचान- उन सभी लोगों के लिए जो अब भी उनकी तुलना किसी सुपरस्टार से करते हैं।' एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, 'यह उनका अब तक का सबसे बेहतरीन लुक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed