Ashutosh Rana: 'भाषा संवाद का विषय होती है, विवाद का नहीं', मराठी भाषा विवाद पर आशुतोष राणा का रिएक्शन
Marathi Language Controversy: महाराष्ट्र में मराठी भाषा विवाद पर दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाषा संवाद का विषय होती है। यह विवाद का विषय नहीं है।

विस्तार
बीते कुछ दिनों से महाराष्ट्र में मराठी भाषा विवाद चल रहा है। इस पर कई फिल्मी सितारे अब तक प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अब हाल ही में अभिनेता आशुतोष राणा ने इस पर अपनी बात रखी। एक्टर से उनकी आगामी फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान इससे जुड़ा सवाल किया गया। इस पर उन्होंने शानदार जवाब दिया है।

बोले- 'भारत संवाद में यकीन रखता है'
आशुतोष राणा से पूछा गया कि मराठी भाषा को लेकर इतना विवाद चल रहा है। उस पर आप क्या कहेंगे? इस पर एक्टर ने मजाकिया अंदाज में मराठी भाषा में जवाब देते हुए कहा 'मेरी बाइको मराठी है'। उनसे जब पूछा गया कि आप घर पर क्या करते हैं? इस पर अभिनेता ने कहा, 'भाषा संवाद का विषय होती है, भाषा विवाद का विषय नहीं होती है। संवाद में विश्वास रखता है भारत। भारत कभी भी विवाद में विश्वास नहीं रखता'।
#WATCH | Mumbai: On Maharashtra language row, Actor Ashutosh Rana says "...Bhasha samwaad ka vishay hoti hai, bhasha vivaad ka vishay nahi hoti hai...Samwaad mein vishwas rakhta hai Bharat, Bharat kabhi bhi vivaad mein vishwas nahi rakhta." pic.twitter.com/lDzLg2HAJ9
— ANI (@ANI) July 15, 2025
यूजर्स ने की तारीफ
आशुतोष राणा ने आगे लिखा, 'भारत इतना परिपक्व और अद्भुत देश है कि जहां पर इसने सारी चीजों को स्वीकार किया है। भारत संवाद में विश्वास रखता है। एक्टर के इस रिएक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया है और हर कोई तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आशुतोष राणा किसी भी विषय पर बोलें शानदार बोलते हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सही कहा बिल्कुल'। एक यूजर ने लिखा, 'आपने कितनी अच्छी भाषा में यह बात समझाई है'।
Superman Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छाया सुपरमैन का जादू, जानें मंगलवार का कलेक्शन
कब रिलीज होगी 'हीर एक्सप्रेस'
बात करें फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' की तो इसमें आशुतोष राणा के अलावा दिविता जुनेजा और प्रीत कमानी लीड रोल में नजर आएंगे। उमेश शुक्ला ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म के जरिए दिविता जुनेजा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा और मेघना मलिक भी इस फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म 8 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी।