सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   68th Grammy Awards 2026 winner list and records know the details

Grammy 2026: सबसे ज्यादा ग्रैमी जीतने वाले रैपर बने लैमर, बैड बनी ने बनाया यह रिकॉर्ड; विजेताओं की पूरी लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 02 Feb 2026 01:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Grammy Awards 2026 Winners And Records: 68वें ग्रैमी अवॉर्ड में कई कलाकारों को पुरस्कार मिले। इवेंट में कई नए रिकॉर्ड बने हैं। आइए जानते हैं कि किन कलाकारों को अवॉर्ड मिले हैं और कौन से नए रिकॉर्ड बने हैं?

68th Grammy Awards 2026 winner list and records know the details
ग्रैमी अवॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

68वें ग्रैमी अवॉर्ड 2026 का समापन हो चुका है। इस साल सबसे ज्यादा ग्रैमी अवॉर्ड केंड्रिक लैमर और बैड बनी ने अपने नाम किए हैं। एल्बम ऑफ द ईयर का सबसे बड़ा खिताब बैड बनी ने अपने नाम किया। वहीं केंड्रिक लैमर और SZA ने लेडी गागा और ब्रूनो मार्स को हराते हुए रिकॉर्ड ऑफ द ईयर अवॉर्ड अपने नाम किया। ग्रैमी 2026 में भारत की उम्मीदों को झटका लगा है। बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में नॉमिनेट हुई अनुष्का शंकर अवॉर्ड से चूक गईं। आइए जानते हैं किन कलाकारों ने अवॉर्ड्स जीते हैं और कौन से नए रिकॉर्ड बने हैं।
Trending Videos



Grammy Awards 2026: ग्रैमी में छाए बैड बनी और केंड्रिक लैमर, चार साल बाद मंच पर उतरे बीबर; भारत की झोली खाली

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रैमी अवॉर्ड्स में बने रिकॉर्ड
  • केंड्रिक लेमर ने बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड जीता है। वह इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा बार ग्रैमी जीतने वाले रैपर बन गए हैं। अब उनके पास 26 ग्रैमी अवॉर्ड हैं। 
  • स्पैनिश गाने 'Debí Tirar Más Fotos' को पहली बार ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। यह बैड बनी का एल्बम है।
  • लेडी गागा, मशहूर निर्माता सर्कट और जैक एंटोनॉफ को 7-7 ग्रैमी नॉमिनेशन मिले।
  • बैड बनी, लियोन थॉमस और सबरीना कारपेंटर को 6-6 ग्रैमी नॉमिनेशन हासिल हुए।

68th Grammy Awards 2026 winner list and records know the details
अनुष्का शंकर - फोटो : इंस्टाग्राम@anoushkashankarofficial
ये रिकॉर्ड भी बने
  • भारतीय सितार वादक अनुष्का शंकर को दो ग्रैमी नॉमिनेशन मिले। हालांकि वह अवॉर्ड जीतने से चूक गईं। उन्हें भारत से 13वीं बार ग्रैमी के लिए नामांकन मिला।
  • तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। उन्होंने बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग कैटेगरी में कामयाबी हासिल की।
  • ट्रेवर नोआ ने लगातार छठी और आखिरी बार ग्रैमी अवॉर्ड समारोह की मेजबानी की।
  • जस्टिन बीबर ने 68वें ग्रैमी अवॉर्ड में शर्टलेस होकर परफॉर्मेंस दी। उन्होंने 4 साल के बाद किसी इवेंट में अपनी परफॉर्मेंस दी है।
  • इस साल के ग्रैमी अवॉर्ड्स में दो नई कैटेगरी जोड़ी गईं हैं। इसमें 'बेस्ट एल्बम कवर' और 'बेस्ट ट्रेडिशनल कंट्री एल्बम' शामिल हैं। 'बेस्ट कंट्री एल्बम' कैटेगरी का नाम बदलकर 'बेस्ट कंटेम्पररी कंट्री एल्बम' कर दिया गया।
Grammy Awards 2026: ग्रैमी 2026 में भारत के हाथ लगी मायूसी, अनुष्का शंकर अवॉर्ड से चूकीं

68th Grammy Awards 2026 winner list and records know the details
जस्टिन बीबर - फोटो : इंस्टाग्राम@grammys
ग्रैमी अवॉर्ड के बारे में
ग्रैमी अवॉर्ड संगीत जगत का सबसे बड़ा सम्मान है। इसे अमेरिका की 'द रिकॉर्डिंग एकेडमी' की तरफ से संगीत उद्योग में सबसे अच्छा काम करने वालों को दिया जाता है। इसे 'म्यूजिक की सबसे बड़ी रात' के रूप में जाना जाता है। 67 वर्षों से ग्रैमी अवॉर्ड्स म्यूजिक के क्षेत्र में कलाकारों को सम्मानित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed