{"_id":"60018d1024c1cf20110fd44d","slug":"actress-jessica-campbell-found-dead-in-her-bathroom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाथरूम में मिली इस अभिनेत्री की लाश, रहस्यमय परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
बाथरूम में मिली इस अभिनेत्री की लाश, रहस्यमय परिस्थितियों में मौत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
जेसिका कैम्पबेल
- फोटो : फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिकन अभिनेत्री जेसिका कैम्पबेल की पिछले महीने रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनका शव 29 दिसंबर को उनके पोर्टलैंड स्थित घर पर में मिला था। जेसिका पेशे से एक नैचुरोपैथी फिजिशन भी थीं। हैरानी की बात ये है कि जेसिका की मौत के इतने दिन बाद भी उनकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने नहीं आ सकी है।
2 of 4
जेसिका कैम्पबेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
जेसिका का परिवार लगातार उनकी मौत का कारण जानने की कोशिश कर रहा है। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिलने की वजह से अभी मौत के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं जेसिका के परिवार के मुताबिक उन्हें पिछले कई दिनों सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
3 of 4
जेसिका कैम्पबेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
जेसिका के एक रिश्तेदार ने मीडिया को बताया कि रोजाना की तरह अपने क्लीनिक गई थीं और उस दिन अपने परिवार से भी मिली थीं। जेसिका बाथरूम में गई थीं लेकिन जब लौटकर नहीं आईं तो उनकी मां चेक करने गईं। वहां का नजारा देखकर वे हैरान रह गईं। उन्होंने देखा कि बाथरूम के फर्श पर उनकी बेटी पड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जेसिका कैम्पबेल
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि जेसिका अभिनेता रीस विदरस्पून के साथ फिल्म 'इलेक्शन' में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने कुछ टीवी शोज में काम किया था। हालांकि एक्टिंग की दुनिया में उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली इसलिए वे डॉक्टर बन गईं। वह सिर्फ 38 साल की थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।