अमेरिकी ओटीटी प्लेटफॉर्म एचबीओ मैक्स ने हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज 'सेक्स एंड द सिटी' को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है। वॉर्नर ब्रदर्स के बैनर तले बनने वाली हर फिल्म तो इस साल एचबीओ मैक्स पर रिलीज होनी ही है, अब वह अपने ओरिजिनल कंटेंट के लिए भी हाथ-पैर मारने लगा है। हालांकि, यह ओटीटी इस सीरीज को फिल्मों के रूप में नहीं, बल्कि एक वेब सीरीज के रूप में आगे बढ़ाएगा। इस सीरीज का शीर्षक सोचा गया है 'एंड जस्ट लाइक दैट…'।
इस नए नाम और रूप में लौट रही 'सेक्स एंड द सिटी' फिल्म सीरीज, एचबीओ मैक्स ने फेंका तुरुप का पत्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म सीरीज 'सेक्स एंड द सिटी' कैंडिस बुशनेल की लिखी इस शीर्षक वाली किताब पर आधारित है। इसका निर्माण डेरेन स्टार ने किया। फिल्म में सराह जेसिका पार्कर, सिंथिया निक्सन, क्रिस्टिन डेविस और किम केट्राल जैसी अभिनेत्रियों ने मुख्य भूमिका निभाईं। 'एंड जस्ट लाइक दैट…' के लिए इसके निर्माता माइकल पैट्रिक किंग फिर से वापस आ गए हैं और वह सीरीज को लिखने और निर्देशन करने का काम करेंगे। फिल्म के सभी कलाकार भी वापस आए हैं लेकिन किम केट्राल नहीं लौटीं।
फिल्म सीरीज 'सेक्स एंड द सिटी' में काम करने वाली मुख्य अभिनेत्रियां सराह जेसिका पार्कर, सिंथिया निक्सन और क्रिस्टिन डेविस ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करके जानकारी दे दी है कि वह इस नई वेब सीरीज 'एंड जस्ट लाइक दैट…' का हिस्सा रहेंगी। लेकिन किम केट्राल ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। बताया जा रहा है कि वह इस सीरीज का हिस्सा भी नहीं रहेंगी। किम ने इस सीरीज में समांथा जॉन्स की भूमिका निभाई है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म एचबीओ मैक्स ने नई वेब सीरीज 'एंड जस्ट लाइक दैट…' को छह एपिसोड में बनाने का फैसला किया है। चूंकि इस फिल्म सीरीज की लोकप्रियता पूरी दुनिया भर में हैं इसलिए इस ओटीटी की कोशिश है कि जल्द से जल्द अपनी पहुंच को इस सीरीज के सहारे दुनिया भर में बनाया जाए। इस सीरीज का हर एपिसोड लगभग आधे घंटे का होगा। इस सीरीज में मुख्य अभिनेत्रियों के किरदार कैरी, मिरांडा और शार्लेट बताएंगे कि 30 की उम्र में जिंदगी और दोस्ती आपस में कितनी उलझ जाती है? यहां तक कि यह और भी बदतर होती है जब उम्र 50 के आसपास पहुंचती है। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा सीरीज की शूटिंग मार्च के आसपास शुरू होना तय है।