फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबरी: ‘डेडपूल’ की मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में एंट्री, यहां पढ़िए अगली फिल्म की पूरी जानकारी

Tue, 12 Jan 2021 05:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 12 Jan 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Ryan Reynolds starrer Deadpool 3 to be Marvel Cinematic Universe first R-rated film Kevin Feige confirms
डैडपूल 3 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स यानी एमसीयू में एक लोकप्रिय किरदार डेडपूल की भी एंट्री हो गई है। मार्वेल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फाइगी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि डेडपूल फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म उनके ही बैनर तले बनाई जाएगी। हालांकि, इसके लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है क्योंकि, मार्वेल स्टूडियोज के पास इस समय करने के लिए बहुत काम है।

Ryan Reynolds starrer Deadpool 3 to be Marvel Cinematic Universe first R-rated film Kevin Feige confirms
डेडपूल 2 - फोटो : SELF

'डेडपूल' फ्रेंचाइजी ने मार्वेल स्टूडियोज से अलग होते हुए भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ट्वेंटिएथ सेंचुरी फॉक्स के बैनर तले बनने वाली 'डेडपूल' की फिल्मों ने दुनियाभर के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। ये पहली सुपरहीरो फिल्में हैं जो बच्चों के लिए नहीं बनी, बल्कि सिर्फ वयस्क लोग ही इन फिल्मों को देख सकते हैं। शुरुआत में तो अंदाजा लगाया गया था कि ये फिल्में फ्लॉप ही रहेंगी क्योंकि एक सुपरहीरो को बच्चे नहीं देखेंगे तो कौन देखेगा? लेकिन, 'डेडपूल' ने सिनेमाघरों में सबको झूठा साबित किया।

Ryan Reynolds starrer Deadpool 3 to be Marvel Cinematic Universe first R-rated film Kevin Feige confirms
केविन फाइगी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'डेडपूल' फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म रिलीज होने के बाद जिस तरह की प्रतिक्रिया इसे लोगों से मिली, उसके बाद तो इसकी अगली फिल्म को भी ट्वेंटिएथ सेंचुरी फॉक्स ने तुरंत बनाने का निर्णय ले लिया। हालांकि, इस बीच डिज्नी आ गया और उसने कंपनी को अपने अधीन किया। तब 'डेडपूल' की अगली फिल्म कुछ समय के लिए लटक गई। अब केविन फाइगी ने एक इंटरव्यू के दौरान बता दिया है कि 'डेडपूल 3' को लाने में भी वह ज्यादा वक्त नहीं लेंगे, बल्कि इसकी शूटिंग भी वह अगले साल के अंत तक शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ryan Reynolds starrer Deadpool 3 to be Marvel Cinematic Universe first R-rated film Kevin Feige confirms
रयान रेनॉल्ड्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यहां एक बड़ा सवाल यह भी उठता है कि मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स अब तक सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए सामग्री बनाता रहा है। तो क्या डेडपूल को इस प्रोडक्शन हाउस के लिए समझौता करना पड़ेगा? इसके बारे में भी केविन ने खुलासा कर दिया है कि डेडपूल अपनी वयस्क सामग्री के लिए भी बहुत पसंद किया गया है। इसलिए मार्वेल स्टूडियोज इसमें कोई बदलाव नहीं करेगा। केविन ने बताया लिजी और वेंडी मिलकर 'डेडपूल 3' की पटकथा पर काम कर रही हैं। पटकथा का काम डेडपूल की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स की देख रेख में हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म आर रेटिंग वाली फिल्म होगी।

विज्ञापन
Ryan Reynolds starrer Deadpool 3 to be Marvel Cinematic Universe first R-rated film Kevin Feige confirms
डेडपूल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मार्वेल स्टूडियोज की पहली वेब सीरीज 'वांडाविजन' 15 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा 'लोकी' और 'द फॉल्कन एंड द विंटर सोल्जर' जैसी वेब सीरीज भी लाइन में हैं। मार्वल स्टूडियोज इस समय 'थॉर 4' और 'स्पाइडर मैन 3' पर भी काम कर रहा है। इसी साल उन्हें 'डॉक्टर स्ट्रेंज 2', 'ब्लैक पैंथर 2' और 'कैप्टन मार्वेल 2' पर भी काम शुरू करना है। इसलिए केविन ने बताया कि 'डेडपूल 3' का काम इस साल शुरू होना तो मुश्किल है लेकिन अगले साल के अंत तक इस फिल्म पर भी काम शुरू हो जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि 'डेडपूल 3' दर्शकों के लिए 2023 तक रिलीज होगी।

पढ़ें: National Youth Day: बाल हिंसा रोकने में आयुष्मान ने युवाओं को बताया मददगार, सुझाया ये सटीक फॉर्मूला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed