सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Cannes Film Festival 2026 Official Film List To Be Announced On April 9

Cannes Film Festival 2026: इस दिन घोषित होगी ऑफिशियल फिल्मों की लिस्ट, जानें फेस्टिवल से जुड़ी पूरी जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 05 Mar 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Cannes Film Festival 2026: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल्स में से एक कान फिल्म फेस्टिवल के 79वें एडिशन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Cannes Film Festival 2026 Official Film List To Be Announced On April 9
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

Cannes Film Festival 2026: कान फिल्म फेस्टिवल आयोजकों ने घोषणा की है कि इस साल फेस्टिवल की ऑफिशियल सिलेक्शन यानी चुनी गई फिल्मों की लिस्ट 9 अप्रैल को पेरिस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी की जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को फेस्टिवल के डेलीगेट जनरल थियरी फ्रिमॉक्स और प्रेसिडेंट आइरिस नॉब्लोच लीड करेंगे। 

Trending Videos


इस दिन होगा फेस्टिवल
बता दें कि 79वां कान फिल्म फेस्टिवल 12 मई से 23 मई 2026 तक फ्रांस के फ्रेंच रिविएरा में आयोजित होगा, जहां दुनिया भर के फिल्ममेकर, स्टार्स और इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स शामिल होंगे। इस बार फेस्टिवल की जूरी की अध्यक्षता मशहूर साउथ कोरियन फिल्ममेकर पार्क चान वूक करेंगे, जिन्हें उनकी चर्चित फिल्म ऑल्डबॉय के लिए दुनियाभर में पहचान मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर साल की तरह इस बार भी ऑफिशियल लाइन-अप का ऐलान बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इसी से यह तय होता है कि प्रतिष्ठित ‘पाम डी'ओर’ सहित बड़े अवॉर्ड्स की रेस में कौन-कौन सी फिल्में शामिल होंगी।

Cannes Film Festival 2026 Official Film List To Be Announced On April 9
कान फिल्म फेस्टिवल 2026 - फोटो : एक्स

पिछले साल इन फिल्मों का था बोलबाला
पिछले साल आयोजित 78वें एडिशन की काफी चर्चा हुई थी, क्योंकि वहां प्रीमियर हुई कई फिल्मों को बाद में अकेडमी अवॉर्ड्स में भी बड़ी पहचान मिली। इनमें ‘इट वाज जस्ट एन एक्सीडेंट’ (पाम डी'ओर विजेता), ‘सेंटीमेंटल वैल्यू’ (ग्रैंड प्राइज), ‘सिराट’ (जूरी प्राइज) और ‘द सीक्रेट एजेंट’ शामिल थीं।

इस आखिरी फिल्म के लिए निर्देशक क्लेबर मेंडोंका फिल्हो को बेस्ट डायरेक्टर और अभिनेता वैगनर मौरा को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था।

9 अप्रैल पर टिकी सबकी नजरें
फेस्टिवल में कई बड़े प्रीमियर भी हुए थे। हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज अपनी फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ के प्रीमियर के लिए पहुंचे थे। वहीं क्रिस्टन स्टीवर्ट और स्कारलेट जोहानसन ने भी अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्में पेश की थीं।

अब फिल्म प्रेमियों और इंडस्ट्री की नजरें 9 अप्रैल पर टिकी हैं, जब कान फिल्म फेस्टिवल 2026 की ऑफिशियल फिल्मों की लिस्ट सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed