सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Michael Trailer Release fans remember Michael Jackson jaafar jackson will play dancer role

Michael Trailer: जारी हुआ 'माइकल' का ट्रेलर, दर्शकों को याद आए माइकल जैक्सन; भतीजा करेगा डांसर का रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Thu, 05 Mar 2026 09:21 AM IST
विज्ञापन
सार

Michael Trailer Release: माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। डांसर की जिंदगी पर आधारित फिल्म में भतीजे जाफर जैक्सन उनका किरदार निभा रहे हैं।

Michael Trailer Release fans remember Michael Jackson jaafar jackson will play dancer role
माइकल - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार

दुनिया के सबसे बेहतरीन डांसर्स में से एक माइकल जैक्सन की जिंदगी पर एक फिल्म बनी है। इसका नाम है 'माइकल'। जल्द ही यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर काफी दमदार है। मेकर्स ने इसमें डांसर की जिंदगी के अहम पहलुओं को दिखाने की कोशिश की है।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर में क्या है?
2 मिनट 27 सेकंड के ट्रेलर में माइकल जैक्सन के बचपन से लेकर आखिर तक की कहानी दिखती है। शुरुआत में उनके करीबी उन्हें कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करते हैं। जब वह मशहूर हो जाते हैं तो हर कोई उनका दीवाना बन जाता है। ट्रेलर में कुछ भावुक पल भी हैं। वह अपने परिवार से जुड़े हैं, जो उनका सपोर्ट करते हैं। ट्रेलर में माइकल जैक्सन के शानदार मूव्स देखने को मिलते हैं। इसमें उनके बीमार होने की झलक भी दिखाई गई है। इसमें उनका एक डायलॉग काफी दमदार है, जो इस तरह है 'संगीत दुनिया बदल सकता है।' 

Michael Trailer Release fans remember Michael Jackson jaafar jackson will play dancer role
माइकल - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'जैक्सन' की शुरुआत नवंबर 2019 में हुई। फरवरी 2022 में इसकी घोषणा हुई। इसकी शूटिंग 2024 में शुरू हुई। नवंबर 2025 में इसका टीजर रिलीज हुआ। यह फिल्म 24 अप्रैल 2026 को यूनाइटेड स्टेट्स में रिलीज होने वाली है।

Vijay-Rashmika: करण जौहर ने शेयर किए विजय-रश्मिका के रिसेप्शन के इनसाइड फोटोज, इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन

Michael Trailer Release fans remember Michael Jackson jaafar jackson will play dancer role
माइकल - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टारकास्ट
डांसर माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'माइकल' में माइकल जैक्सन का रोल उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने किया है। वह इस फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में निया लॉन्ग, लौरा हैरियर, जूलियानो क्रू वाल्दी, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो भी हैं। फिल्म के निर्देशक एंटोनी फुक्वा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed