{"_id":"5ef405b78ebc3e42c2049a60","slug":"chris-d-elia-has-spoken-out-about-recent-allegations-that-the-comic-solicited-underage-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन उत्पीड़न के आरोप पर क्रिस डेलिया की सफाई, बोले- 'मैं माफी चाहता हूं'","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
यौन उत्पीड़न के आरोप पर क्रिस डेलिया की सफाई, बोले- 'मैं माफी चाहता हूं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
क्रिस डेलिया
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कॉमेडियन और हॉलीवुड अभिनेता क्रिस डेलिया ने यौन उत्पीड़न के आरोपों पर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने अपने ऊपर लगने वाले सभी आरोपों से इनकार किया है।
क्रिस पर कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त कुछ की उम्र 16 साल भी थी। उन्होंने अभिनेता पर अनुचित संदेश और उनसे नग्न तस्वीरें लेने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले पर सफाई देते हुए एक इंटरव्यू में क्रिस ने कहा कि मुझे पता है कि मैंने अपने करियर के दौरान उन चीजों को कहा है और किया है, जो लोगों को नाराज कर सकती हैं, लेकिन मैंने कभी कम उम्र की महिलाओं का जानबूझकर पीछा नहीं किया है।
Trending Videos
क्रिस ने आगे कहा, मेरे सभी रिश्ते कानूनी के दायरे में और आपसी सहमति से रहे हैं। मैंने कभी भी उन लोगों को कोई भी अनुचित फोटो का आदान-प्रदान नहीं किया है जिन्होंने मेरे बारे में ट्वीट किया है। मैं माफी चाहता हूं। मैं एक बेवकूफ आदमी था।
क्रिस ने कहा कि मुझसे गलती हुई है। मैं पिछले कुछ समय से इस बारे में विचार कर रहा हूं। मैं वादा करता हूं कि बेहतर काम करता रहूंगा।