फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Diesel Shared Fast Forever shooting details says script is emotional

Fast Forever: कब शुरू होगी 'फास्ट फॉरएवर' की शूटिंग? विन डीजल ने दी अपडेट; बोले- ‘स्क्रिप्ट पढ़कर रो दिया’

Wed, 19 Aug 2026 11:46 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Aug 2026 11:46 AM IST
सार

Fast And Furious 11 Update: विन डीजल अपनी फिल्म 'फास्ट फॉरएवर' को लेकर अक्सर सोशल मीडिया या इंटरव्यू के जरिए फैंस के साथ जानकारी साझा करते रहते हैं। इस बार उन्होंने बताया है कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
Diesel Shared Fast Forever shooting details says script is emotional
विन डीजल - फोटो : अमर उजला

विस्तार

हॉलीवुड एक्टर विन डीजल की आगामी फिल्म 'फास्ट फॉरएवर' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रैंचाइजी की 11वीं फिल्म की शूटिंग और स्क्रिप्ट से संबंधित जानकारी सामने आई है। जानें फिल्म के बारे में-

विज्ञापन


'फास्ट फॉरएवर' पर क्या बोले विन? 
फिल्म 'फास्ट फॉरएवर' के बारे में विन डीजल ने वैरायटी से बातचीत में बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट कैसी होगी और शूटिंग कब शुरू होगी। विन बोले….

विज्ञापन
  • स्क्रिप्ट पढ़ते समय, बीच में ही मेरी आंखों से आंसू निकल आए। 
  • चार साल की मेहनत के बाद, जिस स्क्रिप्ट को हमने आपके लिए सही बनाने के लिए इतनी मेहनत की, उसे पूरा पढ़ते-पढ़ते मैं रो पड़ा।
  • मैं खुद को रोक नहीं पाया और मुझे सबको इस कहानी के बारे में बताना पड़ा। 
  • मेरी बहन ने मुझे  डांटते हुए कहा- मुझसे कहा अब रोना नहीं है। 
  • कभी-कभी दुनिया के सबसे मजबूत लोगों को भी रोने की जरूरत होती है।
  • इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर से शुरू होगी।

Diesel Shared Fast Forever shooting details says script is emotional
विन डीजल - फोटो : एक्स

पहले सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी 
कुछ समय पहले स्क्रिप्ट को लेकर विन डीजल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। उन्होंने लिखा था, ‘मैंने अभी माइक लेस्ली की 'फास्ट फॉरएवर' की स्क्रिप्ट पढ़ी। यह बीते कई दशकों में सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट है, जो मैंने पढ़ी है। मैं अभी तक भावुक हूं।’ 
यकीनन, विन ने ऐसा कहकर दर्शकों को फिल्म के और बेहतरीन होने की हिंट दे दी है। रिपोर्ट्स के मुतबिक विन ने पिछले महीने ही फैंस से कहा था कि इस फिल्म का क्लाइमैक्स धमाकेदार होने वाला है।

Diesel Shared Fast Forever shooting details says script is emotional
विन डीजल - फोटो : इंस्टाग्राम -@vindiesel

कई साल से चल रहा है प्रोजेक्ट  

फिल्म 'फास्ट फॉरएवर' 17 मार्च 2028 को रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। खबरें हैं कि मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग लॉस एंजिल्स में करेंगे। अब तक इस फ्रैंचाइजी ने रियो डी जिनेरियो, टोक्यो, लंदन, हवाना और अबू धाबी जैसे शहरों मे शूटिंग की है। ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 25 साल पहले हुई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed