सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   film'Doraemon the Movie: New Nobita and the Castle of the Undersea Devil' releasing soon in india makers confi

भारत में रिलीज होगी 'डोरेमोन' की यह फिल्म; जल्द सिनेमाघरों में दिखेगा दोस्ती का रोमांचक सफर, जानें रिलीज डेट

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 18 Jun 2026 10:30 PM IST
सार

Doraemon Movie Release In India: फिल्म 'डोरेमोन द मूवी: न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल' भारत में जल्द रिलीज होगी। मेकर्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर जारी जानकारी दी।


 

विज्ञापन
film'Doraemon the Movie: New Nobita and the Castle of the Undersea Devil' releasing soon in india makers confi
डोरेमोन द मूवी - फोटो : इंस्टाग्राम-@doraemonmovie_india

विस्तार

कॉर्टून की दुनिया का सबसे लोकप्रिय किरदार डोरेमोन अब जल्द भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। फिल्म 'डोरेमोन द मूवी: न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल' इस साल देशभर में रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन


पॉप कल्चर फेस्टिवल से शुरू होगा कैंपेन 
गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी कर फैंस के साथ यह जानकारी साझा की। फिल्म का प्रमोशन 20 जून से शुरू होने वाले पॉप कल्चर फेस्टिवल में किया जाएगा। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फैंस के लिए मुंबई में 20 और 21 जून को कैंपेन किया जाएगा।

विज्ञापन

film'Doraemon the Movie: New Nobita and the Castle of the Undersea Devil' releasing soon in india makers confi
डोरेमोन - फोटो : सोशल मीडिया

दोस्ती, साहस और खोज का देगी परिचय  
फिल्म 'डोरेमोन द मूवी: न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ में नोबिता और उसके दोस्त एक रोमांचक सफर पर निकलेंगे। उनकी इस कहानी में दोस्ती, साहस और खोज देखने को मिलेगी। फिल्म फुजिको एफ. फुजियो की मांगा पर आधारित होगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Doraemon Movie India (@doraemonmovie_india)


 


 

कब होगी रिलीज?
फिल्म 'डोरेमोन द मूवी: न्यू नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल’ 2 अक्टूबर 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डोरेमोन एक एनिमेटिड किरदार है जिसे बिना कानों वाली एक रोबोटिक बिल्ली के रूप में दिखाया जाता है। डोरेमोन, नोबिता नाम के लड़के की जिंदगी में मदद करने के लिए 22वीं सदी से सफर करके आती है। यह सीरीज पिछले बीस साल से बच्चों का मनोरंजन करती आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed