फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Harry Potter Series release date announce Poster Reveals First Look At Hogwarts

हैरी पॉटर: कब और कहां रिलीज होगी सीरीज? मेकर्स ने बताई तारीख; हॉगवर्ट्स के लुक पर फैंस ने दी प्रतिक्रिया

Fri, 30 Oct 2026 12:54 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 30 Oct 2026 12:54 PM IST
सार

  • Harry Potter:  सीरीज हैरी पॉटर को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस बीच मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया है।
  • यह सीरीज इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है।
  • फैंस ने सीरीज की रिलीज डेट और हॉगवर्ट्स के लुक पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Harry Potter Series release date announce Poster Reveals First Look At Hogwarts
हैरी पॉटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'हैरी पॉटर' को लेकर दर्शकों में अलग ही दीवानगी है। दुनियाभर में जबरदस्त कामयाबी के बाद अब मेकर्स इस पर सीरीज ला रहे हैं। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का एलान किया है। यह सीरीज इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।    
विज्ञापन


कब रिलीज होगी 'हैरी पॉटर' सीरीज?
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सीरीज का पोस्टर शेयर किया है। इसमें हॉगवर्ट्स का पहला लुक दिखाया गया है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज की तारीख का एलान किया है। इसके कैप्शन में लिखा है 'हमारी दुनिया में हर कोई उसका नाम जान जाएगा। HBO ओरिजिनल सीरीज 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' का प्रीमियर 25 दिसंबर को HBO मैक्स पर होगा।' 
विज्ञापन
Trending Videos

Harry Potter Series release date announce Poster Reveals First Look At Hogwarts
हैरी पॉटर टीवी सीरीज के मुख्य बाल कलाकार - फोटो : X
फैंस हुए उत्साहित
इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट के आने के बाद कई यूजर्स सीरीज की रिलीज डेट को लेकर उत्साहित हैं। कई यूजर्स ने कहा है कि वह क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि सीरीज को देख सकें। वहीं कई यूजर्स सीरीज के पोस्टर को लेकर उत्साहित हैं। वह हॉगवर्ट्स के लुक को शानदार बता रहे हैं।
विज्ञापन

मेकर्स ने दी सीरीज पर अपडेट
इससे पहले मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट का एलान करते हुए बताया था कि 'हैरी पॉटर' सीरीज के पहले सीजन का प्रीमियर होने में अभी वक्त है। एचबीओ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर फ्रांसेस्का ने कहा था, 'हमने अपने ओवरलैपिंग प्रोडक्शन शेड्यूल के लिए प्लानिंग बनाई है, क्रिसमस तक हम पहले सीजन को पूरा कर लेंगे। जिसके बाद सर्दियों में दूसरे सीजन का प्रोडक्शन शुरू करेंगे।'

सीरीज के बारे में जानकारी देते हुए एचबीओ की क्रिएटिव टीम ने जानकारी साझा करते हुए बताया था कि राइटर जे.के. रोलिंग की सात किताबों को 'हैरी पॉटर' के अलग-अलग सीजन के तौर पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

Harry Potter Series release date announce Poster Reveals First Look At Hogwarts
हैरी पॉटर टीवी सीरीज - फोटो : X
कब रिलीज हुआ ट्रेलर?
  • बता दें कि जहां 'हैरी पॉटर' सीरीज का पहला सीजन इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगा। 
  • वहीं सीरीज के दूसरे सीजन के प्रोडक्शन का काम दिसंबर में ही शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
  • दूसरे सीजन की रिलीज की तारीख अभी सामने नहीं आई है। सिर्फ शूटिंग से जुड़ी जानकारी ही बताई गई है।
  • 'हैरी पॉटर' सीरीज के पहले सीजन का ट्रेलर बीते मार्च को रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Harry Potter (@harrypotter)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed