फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Patrick Stewart death Alzheimer and dementia Star Trek Legend upcoming Marvel movie Avengers Doomsday

हॉलीवुड: दिग्गज कलाकार पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 साल की आयु में निधन, अल्जाइमर और डिमेंशिया से जूझ रहे थे अभिनेता

Fri, 30 Oct 2026 02:01 AM IST
ज्योति भास्कर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला।
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 30 Oct 2026 02:01 AM IST
सार

हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 साल की आयु में निधन हो गया। अल्जाइमर और डिमेंशिया से जूझ रहे थे अभिनेता ने अमेरिका में अंतिम सांस ली। पैट्रिक के निधन की खबर मिलते ही मार्वल वर्ल्ड से जुड़े प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। जानिए अभिनेता के बारे में कुछ खास बातें

विज्ञापन
Actor Patrick Stewart death Alzheimer and dementia Star Trek Legend upcoming Marvel movie Avengers Doomsday
बड़ी खबर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिटेन में जन्मे दिग्गज अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट अब हमारे बीच नहीं रहे। एक्स-मेन सीरीज में अपने किरदार प्रोफेसर चार्लस जेवियर  अलावा स्टार ट्रेक और मार्वल वर्ल्ड से जुड़ी कई कृतियों में यादगार अभिनय करने वाले अभिनेता पैट्रिक का निधन अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हुआ। 86 साल की आयु में अंतिम सांस लेने वाले पैट्रिक लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

विज्ञापन

हॉलीवुड समेत अंतरराष्ट्रीय फिल्म समुदाय में भी शोक का माहौल

न्यूयॉर्क टाइम्स समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार ट्रेक के प्रसिद्ध अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन होने के बाद उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया। साइंस फिक्शन फिल्मों में अपने किरदारों को अमर करने वाले पैट्रिक के निधन से हॉलीवुड समेत पूरे अंतरराष्ट्रीय फिल्म समुदाय में भी शोक का माहौल है।

विज्ञापन

जिंदादिल इंसान... फिल्मों से रिटायरमेंट का नहीं था इरादा

एक रिपोर्ट के मुताबिक पैट्रिक का निधन बड़ा झटका है, साइंस फिक्शन की फिल्म से जुड़े लोगों ने हाल ही में कई दिग्गजों को खोया है। चेकोव अभिनेता वाल्टर कोएनिग के निधन के तुरंत बाद, पैट्रिक स्टीवर्ट जैसी महान हस्ती को खो दिया। स्टीवर्ट ने गत जुलाई में फिलहाल फिल्मों से रिटायर न होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि हमेशा दिलचस्प प्रस्ताव मिलते रहते हैं। ऐसे में कभी आधिकारिक तौर पर अभिनय से रिटायर होने की कल्पना नहीं कर सकते। वह मार्वल यूनिवर्स की फिल्म एवेंजर्स: डूम्सडे में भी नजर आने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन कैसे हुआ?

परिवार की तरफ से सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया, गहरे दुख के साथ सूचित किया जा रहा है कि पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन अमेरिका में लॉस एंजेलिस स्थित उनके घर पर हुआ। उनकी पत्नी सनी उनकी देखभाल कर रही थीं। पैट्रिक अल्जाइमर रोग और लेवी बॉडी डिमेंशिया से जूझ रहे थे।

प्रोफेसर चार्लस जेवियर से मार्वल यूनिवर्स तक... किन किरदारों में फूंकी जान?

पैट्रिक स्टीवर्ट को 'स्टार ट्रेक: द नेक्स्ट जनरेशन' में कैप्टन पिकार्ड और 'एक्स-मेन' में प्रोफेसर एक्स की भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। उन्होंने इसके अलावा भी कई ऐसे किरदार निभाए जो सिल्वर स्क्रीन पर अमर हो गए। एक नजर उनके सर्वाधिक चर्चित अभिनय पर;

  • स्टार ट्रेक: द नेक्स्ट जनरेशन में कैप्टन जीन-ल्यूक पिकार्ड की भूमिका के लिए सर्वाधिक चर्चित रहे कलाकार पैट्रिक ने मंचों पर भी दमदार अभिनय से करोड़ों प्रशंसकों को अपना मुरीद बनाया। छोटे पर्दे के सितारे और बतौर साउंड आर्टिस्ट काम करने के अलावा उन्होंने हास्य में भी अपनी अलग पहचान बनाई। 

छह दशक से अधिक लंबा करियर

ब्रिटेन में रॉयल शेक्सपियर कंपनी के साथ उन्होंने 1966 में काम करना शुरू किया। मंच पर उनके प्रसिद्ध किरदारों में 'हैमलेट' में किंग क्लॉडियस और 'मैकबेथ' का टाइटल रोल शामिल रहे। उन्होंने 365 दिनों तक 'मैकबेथ' का अभिनय किया। इसका असर ऐसा हुआ कि उस समय पैट्रिक बहुत अधिक शराब भी पीने लगे थे।

  • 1994 में पैट्रिक ने 'सैटरडे नाइट लाइव' शो को होस्ट किया। उन्होंने 'टेड' जैसी परियोजनाओं में अपनी शाही और बुलंद अंग्रेजी आवाज भी दी, जिससे साउंड आर्टिस्ट के रूप में ख्याति मिली। साल 1996 में, उन्होंने टीवी कार्यक्रम 'सेसमी स्ट्रीट' के दौरान 'हैमलेट' के एक प्रसिद्ध अंश का प्रदर्शन किया था।

कौन से किरदार सबसे अधिक प्रसिद्ध ?

20वीं सदी में टेलीविजन के सबसे प्रसिद्ध किरदारों में से एक कैप्टन पिकार्ड रहे। स्टीवर्ट ने इस कैरेक्टर को शांत और विचारशील शख्सियत की पहचान दी। पिकार्ड जिस तरीके से अपने चेहरे पर हथेली रखते थे, नेटिजन्स के बीच वह इमोशन इंटरनेट पर मीम की तरह भी चर्चित हुआ। 

  • स्टीवर्ट ने 90 से अधिक एपिसोड वाले एनिमेटेड सीरीज- 'अमेरिकन डैड' में एवरी बुलॉक का किरदार निभाया। उन्होंने हाल ही में "एवेंजर्स: डूम्सडे" में प्रोफेसर एक्स की भूमिका दोहराई। इसी वर्ष ये फिल्म भारत में 17 दिसंबर जबकि अमेरिका में 18 दिसंबर में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed