सेलेब्स का करवा चौथ: शिल्पा शेट्टी से मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर लगा सितारों का जमावड़ा; देखें तस्वीरें
- करवा चौथ के मौके पर बॉलीवुड में भी त्योहार की रौनक देखने को मिली।
- इस खास दिन कई सितारे पारंपरिक कपड़ों में नजर आए।
- अनिल कपूर के घर करवा चौथ के जश्न के लिए कई अभिनेत्रियां पहुंचीं।
विस्तार
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी करवा चौथ के मौके पर बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। उन्होंने गुलाबी और हरे रंग के कॉम्बिनेशन वाली साड़ी पहनी, जिसके साथ उन्होंने हरे रंग का कढ़ाईदार ब्लाउज कैरी किया। अपने लुक को पूरा करने के लिए अभिनेत्री ने गले में नेकलेस, हाथों में चूड़ियां और हल्की ज्वेलरी पहनी।
विज्ञापन विज्ञापन
महीप कपूर
महीप कपूर ने करवा चौथ के लिए लाल रंग का खूबसूरत पारंपरिक आउटफिट चुना। उनके कपड़ों पर सुनहरी कढ़ाई की गई थी, जिसने उनके लुक को खास बना दिया। उन्होंने इसके साथ हैवी ज्वेलरी पहनी और हाथों में पूजा की थाली लिए नजर आईं।
गीता बसरा
गीता बसरा करवा चौथ के मौके पर गुलाबी रंग के सूट में नजर आईं। उनके सूट और दुपट्टे पर सुनहरी कढ़ाई थी, जिसने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। उन्होंने बालों की चोटी बनाई और पारंपरिक ज्वेलरी के साथ अपना लुक पूरा किया।
ताहिरा कश्यप
ताहिरा कश्यप भी करवा चौथ के जश्न में शामिल हुईं। उन्होंने लाल रंग का पारंपरिक आउटफिट पहना, जिस पर सुनहरी कढ़ाई और सजावट नजर आई। हाथों में पूजा की थाली और पारंपरिक कपड़ों में ताहिरा का अंदाज त्योहार के रंग में रंगा दिखा।
मीरा राजपूत
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने करवा चौथ के लिए हल्के क्रीम रंग का पारंपरिक आउटफिट चुना। उनके कपड़ों पर हल्की कढ़ाई थी। खुले बालों और सादे अंदाज में मिरा काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनका हल्का और एलिगेंट लुक बाकी सितारों के रंगीन आउटफिट से अलग नजर आया।
अंशुला कपूर
अंशुला कपूर भी करवा चौथ के मौके पर अनिल कपूर के घर पहुंचीं। वह लाल रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आईं। उनके आउटफिट पर सुनहरी कढ़ाई थी और उन्होंने इसके साथ पारंपरिक ज्वेलरी पहनी थी।