फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger Shroff to start shooting of lag ja gale after diwali security tight after firing incident

तीन हफ्ते बाद काम पर लौटेंगे टाइगर श्रॉफ?: दावा- सुरक्षा के सख्त इंतजाम, जल्द शुरू करेंगे अगली फिल्म की शूटिंग

Thu, 29 Oct 2026 01:26 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 29 Oct 2026 01:26 PM IST
सार

  • Tiger Shroff: 18 अक्तूबर के बाद से टाइगर श्रॉफ अपने घर परिवार के साथ हैं।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता काम पर लौटना चाहते हैं और आगे बढ़ना चाहते हैं।
  • वह अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। आइए जानते हैं अभिनेता कब से काम पर लौटेंगे।

विज्ञापन
Tiger Shroff to start shooting of lag ja gale after diwali security tight after firing incident
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जब से हमला हुआ है, तब से वह चर्चा में हैं। अब उनके काम से जुड़ी एक अपडेट आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि अभिनेता अगले महीने, दिवाली के बाद अपकमिंग फिल्म 'लग जा गले' के सेट पर लौट सकते हैं। मुंबई के जुहू में हुई गोलीबारी की घटना के बाद, उनकी टीम ने कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या हैं सुरक्षा के इंतजाम?
इंडिया टुडे के मुताबिक टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा टीम और प्रोडक्शन टीम ने मिलकर एक योजना बनाई है, ताकि उनका शूटिंग शेड्यूल गुप्त रहे। उनके आने-जाने की जानकारी केवल कुछ चुनिंदा लोगों के साथ ही साझा की जाएगी। इसके अलावा, सेट पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रोडक्शन टीम ज्यादा सावधानी बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Tiger Shroff to start shooting of lag ja gale after diwali security tight after firing incident
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@teamtigershroff
अभी क्या कर रहे हैं टाइगर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 अक्तूबर की घटना के बाद से टाइगर ने शूटिंग शुरू नहीं की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह करण जौहर की फिल्म 'लग जा गले' के सेट पर लौट आए हैं, हालांकि ऐसा नहीं है। फिलहाल, अभिनेता अपने परिवार के साथ घर पर हैं और उम्मीद है कि त्योहारों के बाद अगले महीने वह फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे। उनके पास कुछ और काम भी हैं, जो अपनी तय समय सीमा के हिसाब से आगे बढ़ रहे हैं।

राइज एंड फॉल 2: शो में किस पर चिल्लाए सहवाग? कहा- जहां से आता हूं, वहां के 50 गांव में गैंगस्टर रहते हैं

विज्ञापन

अब क्या चाहते हैं टाइगर?
अभिनेता के साथ हुई घटना से टाइगर और उनका परिवार काफी परेशान हो गया था। बताया जाता है कि अब अभिनेता आगे बढ़ना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि टाइगर अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट आएं। इस बीच उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी जाएगी।

Tiger Shroff to start shooting of lag ja gale after diwali security tight after firing incident
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
कब हुई टाइगर पर गोलीबारी?
  • टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना 18 अक्तूबर को हुई थी। 
  • जुहू में एक फुटबॉल मैदान के पास तीन लोगों ने अभिनेता पर फायरिंग कर दी थी।
  • अभिनेता तो सुरक्षित बच गए लेकिन उनके ड्राइवर और एक दूसरे व्यक्ति को चोटें आईं। 
  • बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। 
  • पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed