करवा चौथ 2026: प्रियंका के हाथ पिया के नाम की मेंहदी, प्रीति ने ढूंढा चांद; कृति ने बर्थडे पर मनाया त्योहार
- Karva Chauth: आम लोगों के साथ सिनेमा जगत की हस्तियां करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं।
- प्रियंका चोपड़ा और प्रीति जिंटा ने विदेश में करवा चौथ मनाया है।
- इन सेलेब्स के अलावा भारत में कई सेलेब्स करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं। आइए एक नजर डालते हैं।
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ को मनाया है। उन्होंने इस अवसर पर अपने पति के साथ तस्वीर शेयर की है। अभिनेत्री ने फैंस को अपनी मेहंदी दिखाई है और दुल्हन के जोड़े में एक तस्वीर शेयर की है। अभिनेत्री ने तस्वीर पर लिखा पिया के नाम की मेहंदी। करवा चौथ की शुभकामनाएं। एक और तस्वीर पर उन्होंने लिखा 'मैं हर साल फिल्मी लगती हूं।'
प्रीति जिंटा ने भी करवा चौथ का त्योहार मनाया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'क्या ऐसा सिर्फ मुझे लग रहा है या चांद गायब हो गया है? क्या किसी ने ईस्ट कोस्ट पर चांद देखा है? मेरा करवा चौथ का व्रत है और बादलों के बीच चांद लुका-छिपी खेल रहा है।'
Is it just me or has the moon disappeared ? Has any one seen the moon on the east coast ? My karvachauth vrat is on & th moon is playing hide n seek in a cloudy sky 🤔🪔❤️😍
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) October 29, 2026
कृति खरबंदा
अभिनेत्री कृति खरबंदा करवा चौथ की तैयारी कर रही हैं। इसके साथ उन्होंने मेहंदी लगवाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'करवा चौथ वाइब्स पूरी तरह छाई हुई हैं! मेहंदी, खाना-पीना, परिवार के साथ मस्ती और ढेर सारा प्यार!
हिना खान
टीवी अभिनेत्री हिना खान ने करवा चौथ पर मेहंदी लगाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में उन्होंने अपने पति का हाथ पकड़ा है। पोस्ट के कैप्शन में हिना ने लिखा, 'करवाचौथ की बधाई। अगर मेरी मेहंदी पसंद आई तो मुझे टैग करो।'
महीप कपूर
संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने करवा चौथ की झलक दिखाई है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'पिछले कुछ वर्षों में मेरा करवा चौथ। ढेर सारी यादें। सभी खूबसूरत महिलाओं को करवाचौथ की बधाई।'