सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   India-Russia First Musical Comedy Persimmon of My Love Will Release On April 1st With A Bollywood Twist

भारत-रूस की पहली म्यूजिकल कॉमेडी ‘पर्सिमॉन ऑफ माय लव’ 1 अप्रैल को होगी रिलीज, बॉलीवुड स्टाइल का मिलेगा तड़का

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 28 Mar 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Persimmon of My Love: भारत और रूस की पार्टनरशिप में बनी एक खास बॉलीवुड-स्टाइल म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म ‘पर्सिमॉन ऑफ माय लव’ अब 1 अप्रैल को रूस में रिलीज होने के लिए तैयार है। जानिए फिल्म क्यों है खास? 
 

India-Russia First Musical Comedy Persimmon of My Love Will Release On April 1st With A Bollywood Twist
पर्सिमॉन ऑफ माय लव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

यह फिल्म एक बड़ा माइलस्टोन मानी जा रही है, क्योंकि सोवियत दौर के बाद यह पहली फुल-लेंथ फिल्म है जो भारत और रूस की पुरानी सिनेमाई दोस्ती को फिर से जिंदा करती है। 

Trending Videos

बॉलीवुड स्टाइल में है कहानी
फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर मारियस वाइसबर्ग ने किया है। इसमें टीएनटी कॉमेडी क्लब के स्टार्स डेमिस करिबिडिस और मिखाइल गलुस्त्यान लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं आदिला रागिमोवा इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहानी पूरी तरह बॉलीवुड स्टाइल में है। फिल्म में एक्शन, इमोशन, फैमिली ड्रामा और रोमांस का जबरदस्त मिक्स देखने को मिलेगा।


भारत में हुई है फिल्म की शूटिंग
इस फिल्म की शूटिंग पूरी तरह भारत में की गई है। राजस्थान के उदयपुर के शानदार महलों से लेकर महाराष्ट्र के खूबसूरत लोकेशंस और मुंबई में इसकी शूटिंग हुई। खास बात यह है कि फिल्म सिर्फ दो महीनों में पूरी कर ली गई।

यह एक रूसी भाषा की फिल्म है, लेकिन इसमें ओरिजिनल हिंदी गाने भी शामिल किए गए हैं। साथ ही इसमें मिथुन चक्रवर्ती की सुपरहिट फिल्म ‘डिस्को डांसर’ के मशहूर गाने ‘जिमी जिमी आजा आजा’ को भी ट्रिब्यूट दिया गया है। मशहूर कोरियोग्राफर जय कुमार ने डांस सीक्वेंस तैयार किए हैं, वहीं बॉलीवुड के कलाकारों और डांसर्स ने फिल्म में देसी रंग भरा है।

इतना ही नहीं, फिल्म के लीड एक्टर्स ने खुद अपने एक्शन सीन करने के लिए खास ट्रेनिंग भी ली, जिससे फिल्म और ज्यादा रियल लगे। बता दें कि फिल्म 1 अप्रैल को रूस में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed