प्रियंका चोपड़ा ने लिया अमृतसरी कुलचों का मजा, शेयर की तस्वीर; लिखा- 'बस वहां की बातें...'
Priyanka Chopra Loves Amritsari Kulchas: बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों से सभी का दिल जीत चुकीं प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमृतसर गई हैं। वहां से उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपने भारत दौरे की झलक फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस बार उन्होंने अमृतसर से एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद किसी को भी भूख लग सकती है।
प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पारंपरिक पंजाबी थाली की तस्वीर शेयर की है। जिसमें अमृतसरी कुलचा, दही, दाल मखनी, छोले और ढेर सारे मक्खन के साथ बाकी खाने की लजीज चीजें दिख रही हैं। इस स्पेशल थाली की तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'बस अमृतसर की बातें...' इस स्टोरी के साथ प्रियंका ने दिलजीत दोसांझ का गाना 'सोहणी लगदी' लगाया हुआ है।।
प्रियंका का हालिया पोस्ट
इससे पहले 26 मार्च को प्रियंका ने दिल्ली से अमृतसर जाने वाली फ्लाइट का मैप और खिड़की से दिखते हरे-भरे खेतों का वीडियो शेयर किया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस से मिलते-जुलते भी उन्होंने समय बिताया। यह दौरा उनकी फिल्म 'द ब्लफ' के काम के बाद हुआ है। अब प्रियंका निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी।
कब रिलीज होगी 'वाराणसी'
'द ब्लफ' के बाद अब प्रियंका 'वाराणसी' में नजर आएंगी। 'वाराणसी' एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। 'वाराणसी' का निर्देशन एस. एस. राजामौली कर रहे हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में महेश बाबू (रुद्र) हैं। प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी इसमें अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का बजट करीब 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है। 'वाराणसी' 2027 में रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Anil Kapoor: दोबारा 'नाना' बनकर खुश हैं अनिल कपूर, बेटी सोनम-दामाद आनंद को दी बधाई; लिखा- 'वायु बड़ा भाई...'