फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Marvel Announces Spy Thriller Zodiac Series release first logo of series

जोडियाक: मार्वल ने जारी किया नई सीरीज का लोगो, मेकर्स ने बताया कब शुरू होगा स्पाई थ्रिलर का प्रोडक्शन

Fri, 09 Oct 2026 01:03 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 09 Oct 2026 01:03 PM IST
सार

Zodiac: मार्वल ने एक नई सीरीज का एलान किया है। मेकर्स ने इसका लोगो जारी किया है। इसके अलावा बताया है कि इसका प्रोडक्शन कब शुरू होगा।
 

विज्ञापन
Marvel Announces Spy Thriller Zodiac Series release first logo of series
जोडियाक - फोटो : एक्स

विस्तार

मार्वल ने 'जोडियाक' नाम की एक नई लाइव-एक्शन सीरीज का एलान किया है। इसे 2028 में Disney+ पर दिखाया जाएगा। इस टाइटल का खुलासा 8 अक्तूबर को न्यूयॉर्क कॉमिक कॉन में किया गया। इसका प्रोडक्शन 2027 में लंदन में शुरू होना है। कास्टिंग कुछ हफ्तों में शुरू होने की उम्मीद है। मार्वल ने कहानी और कलाकारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है 'जोडियाक'?
मार्वल टेलीविजन और मार्वल एनिमेशन के न्यूयॉर्क कॉमिक कॉन पैनल ने कन्फर्म किया कि 'जोडियाक' एक स्पाई थ्रिलर होगी। मेकर्स ने इसे एक नई ग्लोबल जासूसी सीरीज बताया है। उन्होंने दर्शकों को बताया, 'जो लोग कॉमिक्स के बारे में जानते हैं, अगर वे इस टाइटल डिजाइन को ध्यान से देखें, तो उन्हें कुछ सुराग मिलेंगे कि हम किस दिशा में जा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Marvel Announces Spy Thriller Zodiac Series release first logo of series
मार्वल टेलीविजन के चीफ ब्रैड विंडरबाम - फोटो : एक्स
कब शुरू होगी शूटिंग?
मार्वल टेलीविजन के चीफ ब्रैड विंडरबाम बताया कि प्रोडक्शन 2027 में लंदन में होगा। इसकी कास्टिंग आने वाले हफ्तों में शुरू होने की उम्मीद है। जो फैंस मार्वल कॉमिक्स के बारे में जानते हैं, उन्होंने टाइटल को लेकर अटकलें लगाई हैं। कॉमिक्स में 'जोडियाक' एक विलेन ऑर्गनाइजेशन। सीरीज के टाइटल से लोगों को शो के लुक के बारे में सुराग मिल रहे हैं।
विज्ञापन

कॉमिक्स के बारे में जानकारी
  • मार्वल कॉमिक्स में, 'जोडियाक' या 'जोडियाक कार्टेल' 
  • एक क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन है, जिसे कॉर्नेलियस वैन लंट ने दुनिया पर कब्जा करने के मकसद से बनाया था। 
  • इसमें 12 सदस्य होते हैं। वह खास शक्तियां पाने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं। 
  • सदस्यों में लियो, एक्वेरियस, और जेमिनी शामिल हैं। 
  • इसमें जोडियाक उस शक्तिशाली 'जोडियाक की' को हासिल करना चाहता है, जिसमें चीजों का रूप बदलने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed