ऑस्कर सेरेमनी की जगह बदलेगी, जानें कहां होगा आयोजित? 2029 से यूट्यूब पर भी होगा अवॉर्ड फंक्शन स्ट्रीम
Oscar Award Venue Change: इस साल ऑस्कर अवॉर्ड लॉस एंजिल्स में आयोजित हुए थे लेकिन अब इसकी जगह बदल दी जाएगी। साथ ही तीन साल बाद यह अवॉर्ड यूट्यूब पर भी स्ट्रीम होने लगेगा। जानिए, कौन सी जगह पर आने वाले समय में ऑस्कर सेरेमनी आयोजित की जाएगी।
विस्तार
ऑस्कर अवॉर्ड हमेशा ही चर्चा में रहते हैं, इस अवॉर्ड को हॉलीवुड से लेकर दुनिया भर के सिनेमा से जुड़े लोग जीतना चाहते हैं। कई वर्षों से यह अवॉर्ड फंक्शन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हो रहे थे। लेकिन अब यहां पर यह अवॉर्ड फंक्शन होस्ट नहीं किया जाएगा। जानिए, आने वाले समय में यह अवॉर्ड फंक्शन कहां पर होस्ट किया जाएगा?
पीकॉक थिएटर में आयोजित होगा ऑस्कर अवॉर्ड
पीपल मैगजीन के मुताबिक एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। यह सेरेमनी लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन वेन्यू पर होगी। साथ ही 2029 से यूट्यूब पर भी यह अवॉर्ड फंक्शन दिखाया जाएगा। इस अवॉर्ड फंक्शन को आयोजित करने वाली कंपनी ने बताया है कि साल 2029 से 2039 तक लॉस एंजिल्स लाइव कॉम्प्लेक्स के हिस्से पीकॉक थिएटर में यह इवेंट होस्ट किया जाएगा। यह जगह क्रिप्टो.कॉम एरिना और लॉस एंजिल्स कन्वेंशन सेंटर के पास ही स्थिति है।
ये खबर भी पढ़ें: ‘हैरी पॉटर’ का ट्रेलर देख इमोशनल हुए फैंस, याद आए पुराने एक्टर्स; ट्रोलिंग से भी नहीं बच पाई सीरीज
यूट्यूब के साथ की ऑस्कर ने पार्टनरशिप
ऑस्कर अवॉर्ड आयोजित करने वाली कंपनी ने दिसंबर 2025 में यूट्यूबर के साथ अपनी नई पार्टनरशिप की घोषणा की थी। यह पार्टनरशिप साल 2029 से लेकर 2033 तक चलेगी। ऑस्कर की सभी कवरेज, रेड कार्पेट और बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट से लेकर यूट्यूब पर स्ट्रीम होंगे।
इस साल किन फिल्मों ने जीता था ऑस्कर
साल 2026 के ऑस्कर अवॉर्ड हाल ही में आयोजित हुए। इसे कोनन ओ ब्रायन ने होस्ट किया था। इस बार ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने बेस्ट फिल्म समेत छह अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे। वहीं ‘सिनर्स’ फिल्म ने चार अवॉर्ड जीते थे। कोई भारतीय फिल्म इस बार ऑस्कर अपने नाम नहीं कर सकी थी।