सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Project Hail Mary box office collection amid Dhurandhar 2 craze earned 1599 crore worldwide

Project Hail Mary BO: 'धुरंधर 2' को टक्कर देने आई 'प्रोजेक्ट हेल मेरी', दुनियाभर में कमा डाले इतने करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 28 Mar 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Project Hail Mary Collection: फिल्म 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने भारत में और दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया है?

Project Hail Mary box office collection amid Dhurandhar 2 craze earned 1599 crore worldwide
धुरंधर 2, प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इन दिनों भारत के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'धुरंधर 2' का कब्जा है। इस बीच हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' रिलीज हुई है। यह फिल्म जहां दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, वहीं भारत में इसे कम दर्शक मिल रहे हैं। 'धुरंधर 2' की वजह से इस फिल्म को भारत में कम शोज भी मिले हैं। आइए जानते हैं फिल्म का टोटल कलेक्शन।
Trending Videos

Project Hail Mary box office collection amid Dhurandhar 2 craze earned 1599 crore worldwide
प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : यूट्यूब
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन
भारत के सिनेमाघरों में 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' 26 मार्च को रिलीज हुई। ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुक्रवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 2.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। गुरुवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। जिससे इसका कुल घरेलू कलेक्शन 6.15 करोड़ रुपये हो गया है।

Lee Sang Bo: डिप्रेशन से पीड़ित 'सीक्रेटली ग्रेटली' फेम एक्टर ली सांग-बो का निधन, घर पर इस हाल में पाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन

Project Hail Mary box office collection amid Dhurandhar 2 craze earned 1599 crore worldwide
'धुरंधर 2' की स्टार कास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@Jio Studios
'धुरंधर 2' को मिले सबसे ज्यादा शोज
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने गुरुवार को भारत में अपने बॉक्स ऑफिस सफर की शुरुआत की। इसे सिर्फ 1324 शोज मिले। शुक्रवार को इसके शोज की संख्या बढ़कर 1598 हो गई।
इस फिल्म की तुलना में फिल्म 'धुरंधर 2' को गुरुवार को 19493 शोज मिले। शुक्रवार को, रणवीर की फिल्म को 18456 शोज मिले। 'धुरंधर 2' ने भारत में खबर लिखे जाने तक 731.63 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Project Hail Mary box office collection amid Dhurandhar 2 craze earned 1599 crore worldwide
धुरंधर 2, प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : यूट्यूब
'धुरंधर' को टक्कर दे रही 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' 
भारत में जहां 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' को 'धुरंधर 2' से कड़ी टक्कर मिली, वहीं दुनिया भर में यह फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। यह फिल्म 20 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। इसने दुनियाभर में लगभग 1598.78 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में अब तक लगभग 1140 करोड़ रुपये कमाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed