सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Rio DJ Phikey Attacked In Marseille French Woman Shouts and throw coffee on him video viral

Viral Video: डीजे फिके को म्यूजिक बजाना पड़ा महंगा, महिला ने किया हमला; वायरल हुआ घटना का वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 29 Mar 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

DJ Phikey Video: डीजे फिके को उस वक्त परेशानी का सामना करना पड़ा जब उन्होंने खुले आसमान के नीचे परफॉर्म करना शुरू किया। परफॉर्मेंस के दौरान एक महिला ने उन पर हमला कर दिया।

Rio DJ Phikey Attacked In Marseille French Woman Shouts and throw coffee on him video viral
डीजे फिके पर हमला करती महिला - फोटो : इंस्टाग्राम@phikey
विज्ञापन

विस्तार

कभी-कभी, एक शांत सुबह का माहौल अचानक से बिगड़ जाता है, कुछ ऐसा ही फ्रांस में रियो-बेस्ड डीजे फिके के एक परफॉर्मेंस के दौरान हुआ। उनका एक बेहतरीन म्यूजिक सेशन एक हैरान करने वाली वजह से चर्चा में आ गया।
Trending Videos


डीजे के परफॉर्मेंस में खलल
यह घटना फ्रांस के मार्सिले में हुई, जहां फिके एक बेहद खूबसूरत आउटडोर जगह पर परफॉर्मेंस दे रहे थे। इसी बीच एक महिला परफॉर्मेंस के दौरान उनके पास आई और उनसे म्यूजिक बंद करने को कहा। फिके ने तुरंत उनकी बात मान ली और म्यूजिक की आवाज धीमी कर दी। हालांकि, मामला यहीं शांत नहीं हुआ। वह महिला लगातार उनसे बहस करती रही और पुलिस बुलाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Phikey (@phikey)

महिला ने डीजे को दी धमकी
हालात को शांत करने की फिके की तमाम कोशिशों के बावजूद, दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया। महिला ने चिल्लाते हुए कहा, 'तुम खुद को समझते क्या हो?'। वह लगातार अपशब्दों का इस्तेमाल करती रही। फिके जिन्हें फ्रेंच भाषा समझ नहीं आती थी, उन्होंने अपनी बात समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला का हंगामा जारी रहा।

डीजे पर हुआ हमला
महिला ने कहा कि आप वहीं रुके रहें अभी पुलिस आती ही होगी। जब फिके ने वहां से जाने की कोशिश की, तो महिला ने उन पर कॉफी फेंक दी। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। खबरों के मुताबिक, जब फिके ने महिला से उचित दूरी बनाए रखने को कहा, तो उसने उन पर हमला किया और उन्हें थप्पड़ भी मारा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Phikey (@phikey)

सुरक्षित निकले डीजे
एक समय तो ऐसा भी आया, जब महिला ने जमीन से एक पत्थर उठा लिया, जिससे ऐसा लगा कि वह फिके पर दोबारा हमला करने की तैयारी में है। हालांकि, हमला करने से पहले ही वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गई, जिससे फिके को वहां से सुरक्षित निकल जाने का मौका मिल गया।

व्हील चेयर से अस्पताल पहुंचे अनुराग डोभाल, पहली बार बच्चे को गोद में लिया; पिता बनने को लेकर यूजर ने दी सलाह

वायरल हुआ वीडियो
इस पूरी घटना को डीजे फिके ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया था, जिसे बाद में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो क्लिप को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि मेरे साथ ऐसा कुछ हुआ है।' वीडियो में बार-बार सुनाई देने वाला एक वाक्य 'तुमने म्यूजिक क्यों बजाया? वायरल हो गया।
डीजे फिके के मशहूर गानों में 'जवादी', 'फेटल लव अफेयर' और 'रोडीविया' शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed