‘आयरन मैन’ ज्याद पसंद है या ‘डॉक्टर डूम’? ‘अवेंजर्स डूम्सडे’ से पहले रॉबर्ट डाउनी जूनियर का खुलासा; कही ये बात
Robert Downey Jr.: हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर अपनी आने वाली फिल्म ‘अवेंजर्स डूम्सडे’ को लेकर चर्चा में हैं। अब उन्होंने फिल्म ‘आयरन मैन’ और ‘अवेंजर्स डूम्सडे’ में से अपनी फेवरेट फिल्म के बारे में बात की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'अवेंजर्स: डूम्सडे' का मार्वल फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इसका पहला ट्रेलर रिलीज किया था, जिसमें हमें कई अवेंजर्स और विलेन डूम की झलक देखने को मिली थी। अब रॉबर्ट डाउनी जूनियर फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है।
रॉबर्ट डाउनी जूनियर का पसंदीदा किरदार है ये
अब 'अवेंजर्स: डूम्सडे' की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, रॉबर्ट डाउनी जूनियर से D23 इवेंट में पूछा गया कि उन्हें कौन सा किरदार निभाना ज्यादा पसंद है।
गुड मॉर्निंग अमेरिका से बातचीत में एक्टर ने कहा, ‘फिलहाल मैं डूम कहूंगा, क्योंकि इस किरदार के जरिए मुझे यह देखने का मौका मिला कि मैं इतने समय से क्या मिस कर रहा था- बाकी सभी लोगों को।’
उन्होंने आगे बताया कि उनके लिए यह अनुभव काफी अजीब था। रॉबर्ट ने कहा कि वह हमेशा ऐसे इंसान रहे हैं जिसके साथ बाकी सभी लोग घूमते हैं और अच्छे हीरो एक साथ होते हैं। लेकिन इस बार वह मास्क और हुड पहने हुए एक अलग तरफ थे।
एक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘वे सभी कैमरे की एक तरफ होते थे और मैं मास्क और हुड में होता था। मैं सोचता था कि शायद वे सभी मुझसे नाराज हैं या कुछ ऐसा ही है।’
'अवेंजर्स: डूम्सडे' की स्टार कास्ट और रिलीज डेट
- हाल ही में रिलीज हुआ नया ट्रेलर दर्शकों को उस टीम की पहली झलक दिखाता है, जो डॉक्टर डूम के खिलाफ उतरेगी।
- फिल्म के लेखक माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली हैं।
- यह फिल्म 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, पॉल रुड सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- Raaka Movie: क्या अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में नजर आएंगे हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ? मिला फिल्म से जुड़ा यह अपडेट