सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Zendaya Talk About Perfect Marriage Amid News Of Wedding With Tom Holland

क्या टॉम हॉलैंड से शादी करने को लेकर कंफ्यूज हैं जेंडाया? बोलीं- मुझे पता नहीं परफेक्ट मैरिज जैसी चीज होती है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 28 Mar 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Zendaya Talk About Perfect Marriage Comment: टॉम हॉलैंड से शादी की खबरों के बीच एक्ट्रेस जेंडया के बयान ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। क्या वह शादी को लेकर किसी कंफ्यूजन में हैं। जानिए?

Zendaya Talk About Perfect Marriage Amid News Of Wedding With Tom Holland
जेंडाया और टॉम हॉलैंड - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

पिछले दिनों खबर सामने आई थी हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड और एक्ट्रेस जेंडाया ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। लेकिन अब तक यह खबर कंफर्म नहीं हुई। इसी बीच जेंडाया ने परफेक्ट मैरिज को लेकर बयान दिया है। जानिए, क्या बोली हैं हॉलीवुड एक्ट्रेस जेंडाया।

Trending Videos

जेंडाया की नजर में क्या है परफेक्ट मैरिज?
हालिया एक इंटरव्यू में हॉलीवुड एक्ट्रेस जेंडाया ने शादी को लेकर बयान दिया है। वह कहती हैं, ‘मुझे नहीं पता कि परफेक्ट शादी जैसी कोई चीज होती है या नहीं। बस इतना कहूंगी कि दो लोगों को साथ देखना हमेशा अच्छा लगता है। अगर दो लोग एक-दूसरे को पसंद करते हैं, प्यार भी करते हैं तो यही काफी है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: ऑस्कर सेरेमनी की जगह बदलेगी, जानें कहां होगा आयोजित? 2029 से यूट्यूब पर भी होगा अवॉर्ड फंक्शन स्ट्रीम 

Zendaya Talk About Perfect Marriage Amid News Of Wedding With Tom Holland
टॉम हॉलैंड और जेंडाया - फोटो : सोशल मीडिया

गुपचुप शादी करने को लेकर लगी अटकलें 
पिछले दिनों ऐसी अटकलें सुनने को मिली जिसमें कहा गया कि जेंडाया और टॉम हॉलैंड ने करीबी लोगों के बीच गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी पब्लिकली इन खबरों को कंफर्म नहीं किया है। जेंडाया को अपनी सगाई की अंगूठी के साथ एक गोल्ड बैंड पहने देखा गया, जबकि टॉम हॉलैंड 18 मार्च को एंपायर स्टेट बिल्डिंग में एक प्रमोशनल विजिट के दौरान बिना एक अंगूठी पहने दिखे। एक फोटो भी शादी का वायरल हुआ, जो बाद में एआई से बना निकला। जेंडाया ने इस फोटो पर कहा था, ‘कई लोग झांसे में आ गए हैं, वो एआई फोटो हैं। वे असली नहीं हैं।’ 

कपल ने कब की थी सगाई? 
जेंडाया और टॉम हॉलैंड ने जनवरी 2025 में सगाई की थी। यह सगाई करीबी दोस्तों के बीच हुई। इन दिनों दोनों ही अपने फिल्मी करियर में व्यस्त हैं और शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed