सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Honey singh a decade-old audio song One Thousand Miles music video coming soon

Honey Singh: हनी सिंह के दशक पुराने ऑडियो सॉन्ग का म्यूजिक वीडियो होगा रिलीज, इस खूबसूरत हसीना की एंट्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 29 Jun 2025 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Honey Singh One Thousand Miles Song: रैपर और गायक हनी सिंह द्वारा दशक पहले गाया गया ऑडियो सॉन्ग, अब म्यूजिक वीडियो के रूप में रिलीज होने वाला है, जिसकी घोषणा खुद सिंगर ने की है। आइए जानते हैं। 

Honey singh a decade-old audio song One Thousand Miles music video coming soon
हनी सिंह और मैंडी टाखर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

हनी सिंह म्यूजिक की दुनिया का एक जाना माना नाम हैं, जिन्होंने कई शानदार गाने गाए हैं। गायक ने एक दशक पहले 'वन थाउजेंड माइल्स' का ऑडियो सॉन्ग रिलीज किया था। अब इसी गाने को वो म्यूजिक वीडियो के रूप में ले आने वाले हैं, जिसे जल्दी रिलीज किया जाएगा। इसकी घोषणा हनी सिंंह ने खुद की है। आइए जानते हैं क्या है अपकमिंग सॉन्ग को लेकर पूरी जानकारी।

Trending Videos

इस दिग्गज एक्ट्रेस के साथ आएंगे नजर
'वन थाउजेंड माइल्स' सॉन्ग अब म्यूजिक वीडियो के रूप में रिलीज किया जाएगा। इसकी घोषणा हनी सिंह ने खुद की है। साथ ही इस आगामी वीडियो सॉन्ग में पंजाबी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री मैंडी टाखर भी नजर आएंगी। इसकी जानकारी देते हुए सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया, ‘मेरे जीवन का अधूरा अध्याय पूरा हो रहा है। सबसे प्रतीक्षित ‘वन थाउजेंड माइल्स’, जिसमें मैंडी टाखर नजर आएंगी। यह सिर्फ एक गाना नहीं है, यह मेरी जिंदगी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)


वन थाउजेंड माइल्स के बारे में 
हनी सिंह द्वारा गाया गया यह ऑडियो सॉन्ग साल 2014 में रिलीज हुआ था, जिसे खूब पंसद किया गया था। इस गाने को लिल गोलू और यो यो हनी सिंह ने मिलकर लिखा है। वहीं म्यूजिक डायरेक्शन का काम भी हनी सिंह ने ही संभाला था। इस गाने को  यूट्यूब पर अभी तक 1.5 करोड़ से अधिक यूजर्स ने सुना है। 

हनी सिंह के बारे में 

बॉलीवुड रैपर हनी सिंह ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध गाने गाए हैं, जैसे 'ब्राउन रंग', 'देसी कलाकार' आदि। सिंगर सिर्फ गानों में ही नहीं, बल्कि फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘मिर्जा द अनटोल्ड स्टोरी’ में अभिनय किया था और इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू अवार्ड भी मिला था। इसके अलावा उन्होंने ‘तू मेरा 22 मैं तेरा 22’ कॉमेडी ड्रामा फिल्म में भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed