सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Honey singh will become part of kis kisko pyaar karoon 2 with kapil sharma

Honey Singh: कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में यो यो हनी सिंह बिखेरेंगे जलवा, गायक ने खुद की पुष्टि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 20 Jul 2025 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Honey Singh And Kapil Sharma Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गायक और रैपर हनी सिंह, कपिल शर्मा की आगामी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में खुद के शामिल होने की पुष्टि कर रहे हैं। देखें वीडियो। 

Honey singh will become part of kis kisko pyaar karoon 2 with kapil sharma
हनी सिंह और कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

म्यूजिक के दुनिया के मशहूर गायक और रैपर हनी सिंह अपने गानों से दर्शकों को अक्सर दीवाना बना लेते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आय है, जिसमें हनी सिंह और कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा एक साथ दिख रहे हैं। वीडियो में गायक मस्तमौले अंदाज में नजर आ रहे हैं और एक सॉन्ग गुनगुनाते दिख रहे हैं। साथ ही सिंगर कपिल की आगामी फिल्म से जुड़ी एक खास जानकारी साझा कर रहे हैं। आइए जानते हैं हनी सिंह ने क्या कहा। 

Trending Videos

कपिल शर्मा की आगामी फिल्म में हनी सिंह गाएंगे गाना?
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हनी सिंह और कपिल शर्मा को स्टेज पर एक साथ देखा जा सकता है। वीडियो में गायक हनी सिंह शायद कपिल की आगामी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ से जुड़ा गाना गाते दिख रहे हैं। गायक ने कहा, ‘किस किसको प्यार करूंं 2 में कपिल शर्मा और यो यो हनी सिंह कमिंग सून।’ साथ ही गायक ने पंजाबी में कहा कि अब पंजाबी आ गए हैं। हनी सिंह की इन बातों को सुन कपिल शर्मा बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि हनी सिंह कपिल का आगामी फिल्म में धमाकेदार सॉन्ग लेकर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)



नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा कि हनी पाजी के फैन हैं वो। दूसरे यूजर ने कहा कि पंजाबी तो कबसे आए हैं। वहीं एक और यूजर ने कहा कि 2025 का सबसे बड़ा कोलैबेरेशन। इसके अलाव एक अन्य यूजर ने लिखा कि सारी दुनिया कहती है यो यो हनी सिंह। 


यह खबर भी पढ़ें: Mahesh Babu: 13 साल की हुईं महेश बाबू की बेटी सितारा, एक्टर ने शेयर की खास तस्वीर; प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई


‘किस किसको प्यार करूं 2’ के बारे में 

'किस किसको प्यार करूं 2' का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी कर रहे हैं। इसके निर्माता रतन जैन और गणेश जैन हैं। फिल्म में कॉमेडी, भ्रम और तमाशा का ड्रामा देखने को मिलेगा। फिल्म के पहले पार्ट को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इस फिल्म का निर्माण अब्बास-मस्तान द्वारा वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से किया जा रहा है। कपिल शर्मा की यह फिल्म 26 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed