फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   How is Manasi Parekh Shares Glimpses Of Mount Kailash Pilgrimage After Escaping Nepal Flood

नेपाल बाढ़: कैसी हैं मानसी पारेख? नेपाल बाढ़ से बचने के बाद अभिनेत्री ने दिखाई माउंट कैलाश यात्रा की झलक

Sat, 29 Aug 2026 01:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 29 Aug 2026 01:11 PM IST
सार

Manasi Parekh: नेपाल में बाढ़ आने के कुछ दिनों बाद अभिनेत्री मानसी पारेख ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि वह कैसी हैं?

विज्ञापन
How is Manasi Parekh Shares Glimpses Of Mount Kailash Pilgrimage After Escaping Nepal Flood
मानसी पारेख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। हजारों लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए। कई भारतीय भी इससे प्रभावित हुए। इस बाढ़ में अभिनेत्री मानसी पारेख बाल-बाल बचीं। अभिनेत्री अभी कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर हैं। नेपाल में अचानक आई बाढ़ की खबर मिलने के बाद अभिनेत्री की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही थी। हालांकि, उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि वह सुरक्षित हैं। अब, मानसी ने अपनी माउंट कैलाश यात्रा की झलकियां शेयर की हैं।
विज्ञापन

How is Manasi Parekh Shares Glimpses Of Mount Kailash Pilgrimage After Escaping Nepal Flood
मानसी पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
क्या कर रही हैं अभिनेत्री?
  • अभिनेत्री के मुताबिक वह चीन के एक होटल में रुकी हुई हैं।
  • उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि वह मानसरोवर के किनारे ध्यान करने के बाद कैलाश की ओर अपनी यात्रा शुरू की।
  • मानसी ने एक रील शेयर की, जिसमें उन्हें तैयार होते और माउंट कैलाश की ओर घोड़े पर सवार होते देखा जा सकता है।
  • अभिनेत्री के वीडियो में उनके सादे खाने और साथी यात्रियों के साथ बिताए खुशनुमा पलों की झलक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

How is Manasi Parekh Shares Glimpses Of Mount Kailash Pilgrimage After Escaping Nepal Flood
मानसी पारेख - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने बताया पैदल कैलाश यात्रा का महत्व
अभिनेत्री ने वीडियो के कैप्शन में लिखा 'तिब्बती संस्कृति के अनुसार 'ईयर ऑफ द हॉर्स' में कैलाश की पैदल यात्रा करना 13 बार यात्रा करने के बराबर है! कितना खास साल और कितनी खास यात्रा, जो हमेशा मेरे दिल में बसी रहेगी।' 'ईयर ऑफ द हॉर्स' हर 12 साल के बाद आता है।
विज्ञापन

मानसरोवर के किनारे किया ध्यान
कुछ दिन पहले, मानसी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि मानसरोवर के किनारे ध्यान करने के बाद उन्हें कैसा महसूस हुआ। एक्ट्रेस ने कहा कि जब आप अनुभव को पूरी तरह महसूस करते हैं, तो शब्द लगभग एक उल्लंघन जैसे लगते हैं।
उन्होंने कहा, 'आखिरकार मानसरोवर पहुंच गई और इसके किनारे 40 मिनट तक ध्यान किया। उस नजारे को निहारा जो हजारों वर्षों से बदल रहा है। जिसकी उत्पत्ति से इतना सारा इतिहास जुड़ा है। आपके दिव्य बुलावे के लिए धन्यवाद।'

View this post on Instagram

A post shared by Manasi Parekh (@manasi_parekh)


बाढ़ से बचने पर क्या बोलीं मानसी पारेख?
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में मानसी ने बताया कि वह नेपाल में अचानक आई बाढ़ से कैसे बचीं। जिस दिन यह घटना हुई, अभिनेत्री और उनके साथी यात्री बस से नौदाना जा रहे थे। वहां से उन्हें इमिग्रेशन बिल्डिंग तक पहुंचना था। 
उन्होंने कहा, 'हम वहां जाने वाले थे, मगर अब वह बिल्डिंग ही नहीं रही। हम बस 24 घंटे से बच गए... वहां हम भी हो सकते थे।' उन्होंने यह भी बताया कि अकेले ईशा फाउंडेशन के तीर्थयात्री समूह से ही 80 लोग लापता हैं।

मानसी पारेखा का काम
काम की बात करें तो, वह अगली बार नेटफ्लिक्स पर 10 सितंबर को रिलीज होने वाली वेब सीरीज 'चुंबक' में नजर आएंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Manasi Parekh (@manasi_parekh)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed