फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Is Rajkummar Rao expecting National Award for his performance in Srikanth? Actor say Apke muh mein ghee shakar

Rajkummar Rao: क्या श्रीकांत के लिए राजकुमार राव को मिलना चाहिए नेशनल अवॉर्ड? राव बोले- आपके मुंह में घी शक्कर

Tue, 23 Apr 2024 02:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 23 Apr 2024 02:11 PM IST
सार

फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर अभिनेता राजकुमार राव सुर्खियों में बने हुए हैं। इस दौरान जब किसी ने कहा कि क्या उन्हें लगता है कि इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलना चाहिए। तो ऐसे सवाल के जावब में अभिनेता ने कह दी अपने दिल की बात।

विज्ञापन
Is Rajkummar Rao expecting National Award for his performance in Srikanth? Actor say Apke muh mein ghee shakar
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब इस फिल्म का एक गाना 'पापा कहते हैं' लॉन्च किया गया। यह गाना आमिर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के ऑरिजनल सॉन्ग का रीमेक है। इस गाने की लॉन्चिंग के दौरान इवेंट में आमिर खान भी मौजूद रहे। इस दौरान जब राजकुमार राव से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि फिल्म 'श्रीकांत' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए।
विज्ञापन


फिल्म श्रीकांत
निर्देशक तुषार हीरानंदानी की फिल्म 'श्रीकांत' बिजनेसमैन श्रीकांत बोला की बायोपिक है। श्रीकांत बोला एक भारतीय उद्योगपति और बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक हैं। वह मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रबंधन विज्ञान में पहले अंतरराष्ट्रीय दृष्टिबाधित छात्र हैं। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बचपन से नेत्रहीन होने के बावजूद उनके सपनों ने इतनी ऊंची उड़ान भरी जिसके बारे में अच्छे-अच्छे लोग सोच भी नहीं पाते। उन्होंने अपने दम पर उन सपनों को पूरी भी किया और दुनिया के लिए एक मिसाल कायम की। इस फिल्म के ट्रेलर ने सबका दिल जीत लिया है और अब इसके पहले गाने पर भी फैंस का जमकर रिस्पांस देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)



क्या राजकुमार को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड
इस फिल्म में राजकुमार के साथ अलावा एफ नजर आएंगी। फिल्म के दौरान एक इंटरव्यू में जब राजकुमार राव से एक पत्रकार ने कहा कि उन्होंने सुना है कि फिल्म 'श्रीकांत' के लिए राजकुमार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल सकता है। तो ऐसे में अभिनेता ने कहा, ''आपके मुंह में घी शक्कर, आ जाए तो अच्छा ही है।'' इसके बाद राव ने कहा कि अगर वाकई में उन्हें इस फिल्म के नेशनल अवॉर्ड मिल जाता है तो वह एक शानदार पार्टी देंगे फिर सबके लिए। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)


2013 में राजकुमार राव को फिल्म 'शाहीद' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। भूषण कुमार इस फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म 10 मई 2024 को रिलीज होगी।

Chiranjeevi Vishwambara: हनुमान जयंती पर 54 फीट ऊंची बजरंग बली की प्रतिमा, चिरंजीवी के लिए बनवाई गई है खास
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed