सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   junior artist Of Aditya Dhar Movie Dhurandhar were actually from Lyari Pakistan Rajat Arora shares Details

फिल्म 'धुरंधर' में नजर आए जूनियर आर्टिस्ट का ल्यारी से था कनेक्शन; इस एक्टर ने साझा की चौंकाने वाली डिटेल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Wed, 18 Mar 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar Movie: फिल्म 'धुरंधर' में एक्टर रजत अरोड़ा भी अहम रोल में नजर आए। उन्हें मुक्का के किरदार में देखा गया। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म से जुड़ी एक चौंकाने वाली बात साझा की है।

junior artist Of Aditya Dhar Movie Dhurandhar were actually from Lyari Pakistan Rajat Arora shares Details
रणवीर सिंह-रजत अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में पाकिस्तान के कराची स्थित ल्यारी इलाके के 80-90 के दशक के खौफनाक गैंगवार और अपराध को दिखाया गया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, माधवन और संजय दत्त जैसे सितारे हैं। इस फिल्म में एक्टर रजत अरोड़ा ने मुक्का का अहम किरदार निभाया है। हाल ही में उन्होंने फिल्म को लेकर एक दिलचस्प बात साझा की है।

Trending Videos


फिल्म में ल्यारी के कलाकारों ने किया है काम
रजत अरोड़ा ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि इस फिल्म में कुछ जूनियर आर्टिस्ट ने काम किया है और वे हकीकत में ल्यारी से ताल्लुक रखते हैं। रजत ने कहा, 'थाइलैंड में जब फिल्म की शूटिंग हो रही थी तो उसमें जो जूनियर आर्टिस्ट थे जो पीछे वे सभी पाकिस्तान लियारी के थे। सब लियारी के ही थे। बाद में हम शूट के बाद उनसे बात करते थे। उसे मैं पूछता था कि क्या वाकई ऐसा होता था?
विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar 2: कौन होगा 'धुरंधर 2' का विलेन? फिल्म की कहानी और तीसरे पार्ट को लेकर लग रहे ये कयास

जूनियर आर्टिस्ट ने बताया अपना अनुभव
रजत अरोड़ा ने आगे बताया कि जूनियर आर्टिस्ट बताते थे, 'ल्यारी में बिल्कुल ऐसा ही होता था। रात में नींद हमें नहीं आती थी हमें अगर गन की आवाज नहीं आती थी तो। गन की आवाज नहीं आने पर डर लगता था कि क्यों नहीं आ रही आज'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)


फिल्म 'धुरंधर 2' से उम्मीदें
फिल्म 'धुरंधर' 05 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है। अब इसका सीक्वल कल 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है। इसे लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त क्रेज है। दूसरे पार्ट से भी मेकर्स को काफी उम्मीदे हैं। 'धुरंधर 2' के निर्देशन की कमानी भी आदित्य धर ने संभाली है। इसमें रणवीर सिंह हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के रोल में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed