Salaar: सालार में डबल रोल निभाएंगे प्रभास, एक्शन मोड में नजर आएंगे अभिनेता?
साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार पार्ट वन: सीजफायर' से फैंस समेत मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। मूवी दुनिया भर में पांच हजार से अधिक स्थानों पर रिलीज होने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार पार्ट वन: सीजफायर' से फैंस समेत मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। मूवी दुनिया भर में पांच हजार से अधिक स्थानों पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। साथ ही इससे जुड़ा हर एक अपडेट हेडलाइन का हिस्सा बन रहा है। वहीं, प्रभास की इस आने वाली फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आ रही है कि 'सालार' में प्रभास डबल भूमिका में नजर आएंगे।
सालार के कुछ सीन्स हुए लीक
'केजीएफ' के निर्माता प्रशांत नील द्वारा निर्देशित प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ' सालार' अपनी रिलीज की तारीख के करीब आ रही है और फैंस के बीच उत्साह स्पष्ट है। जहां एक तरफ प्रशंसक ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं फिल्म के बारे में रोजाना खबरें सोशल मीडिया पर हलचल मचा रही हैं। अब खबर आ रही है कि फिल्म ‘सालार’ के कुछ सीन लीक हो गए हैं और इससे पता चल रहा है कि अभिनेता फिल्म में दोहरी भूमिका निभाएंगे।
Sunny Deol: सनी देओल का कर्ज चुकाने में अक्षय कुमार कर रहे हैं मदद? जानें क्या है पीछे की सच्चाई
दोहरी भूमिका निभाते नजर आएंगे प्रभास
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास का एक किरदार खुद को एक हजार दुश्मनों की सेना से घिरा पाएंगे। वहीं, आगे फिल्म में प्रभास का एक किरदार उन्हें दुश्मनों से बचाने के लिए सामने आएगा। फिल्म की टीम कहानी को लीक होने से पूरी तरह बचाने के प्रयास में लगी हुई है। इसलिए मेकर्स ने पोस्ट प्रोडक्शन के लिए जगह का भी बदलाव कर दिया है। अब फैंस इस नई खबर को सुनकर फूले नहीं समा रहे हैं। ‘आदिपुरुष’ के बाद अब फैंस एक बार फिर प्रभास को बड़े स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं।
दुखद: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
प्रभास की ‘सालार’ रिलीज डेट के काफी करीब है। निर्माता-निर्देशक इस फिल्म को इसी साल सितंबर महीने में रिलीज करने वाले हैं। ये फिल्म 28 सितंबर को सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने वाली है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।