पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Tacker Files Police Complaint Against Fraud And Alerts fans on Social Media

करण टेकर के नाम पर धोखाधड़ी, अभिनेता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत; सोशल मीडिया पर भी फैंस को किया अलर्ट

Tue, 07 Jul 2026 11:14 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 07 Jul 2026 11:14 AM IST
सार

Karan Tacker Files Police Complaint Against Fraud: अभिनेता करण टेकर ने अपने नाम पर की जा रही धोखाधड़ी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही फैंस को भी सोशल मीडिया पर सचेत किया है। जानिए, क्या है पूरा मामला?  

विज्ञापन
Karan Tacker Files Police Complaint Against Fraud And Alerts fans on Social Media
अभिनेता करण टेकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करण टेकर टीवी की दुनिया से निकलकर फिल्मों और ओटीटी की दुनिया में अपने लिए अलग जगह बना चुके हैं। उनकी अच्छी खास फैन फाॅलोइंग है। हाल ही में एक्टर के नाम पर एक शख्स धोखाधड़ी करते पाया गया। उसके खिलाफ एक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

एक्टर का मैनेजर बनकर धोखाधड़ी 

टाइम्स एंटनटेनमेंट के मुताबिक करण टेकर ने करण टैकर ने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेता को पता चला था कि कोई व्यक्ति उनका मैनेजर बनने का नाटक कर रहा है और लोगों से कॉन्टैक्ट कर रहा है। लोगों से संपर्क करके उन्हें ठगने की कोशिश कर रहा है। एक्टर को इस बारे में तब पता चला, जब कुछ लोगों ने उन्हें फेक मैनेजर से बातचीत वाले स्क्रीशॉट भेजे।

विज्ञापन

करण टेकर ने कहा, ‘मैंने साइबर क्राइम अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई है। उम्मीद है कि यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा। अच्छी बात यह है कि मुझे सही समय पर इसके बारे में पता चल गया। यह व्यक्ति अनजान लोगों से संपर्क कर रहा था। साथ ही दावा कर रहा था कि वह मेरा काम संभालता है और पैसे के बदले मुझसे मीटिंग कराने का ऑफर दे रहा था। लोगों ने मुझे इस बारे में स्क्रीनशॉट भेजे।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन


लोग झांसे में बिल्कुल ना आएं 

करण टेकर ने आगे कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि कोई भी उस आदमी के झांसे में आए और अपने पैसे गंवा दे।’ बता दें कि करण टेकर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी यह जानकारी साझा की थी। साथ ही कुछ फोन नंबर दिए थे, जिनके जरिए लोगों से संकर्प किया जा रहा है, लोगों को ठगने का प्रयास किया जा गया है। करण ने इस इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ भी लिखा, ‘ दिए गए नंबरों का इस्तेमाल करके कोई व्यक्ति गलत तरीके से खुद को मेरा मैनेजर बता रहा है। लोगों के साथ धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहा है। अगर वे आपसे संपर्क करें, तो कृपया उन्हें ब्लॉक और रिपोर्ट करें। थैंक्स। 

करियर फ्रंट पर क्या रहे हैं अभिनेता? 

करण टेकर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह 'स्पेशल ऑप्स', 'खाकी: द बिहार चैप्टर' जैसी वेब सीरीज में नजर आए थे। इस साल की शुरुआत में एक हॉरर सीरीज ‘भय’ में उनके अभिनय को खूब पसंद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed